Image Slider

होमताजा खबरदेशटेकऑफ के लिए उठा ही था प्‍लेन का पहिया, तभी लगा जोर का ऐसा ‘झटका’, मचा हड़कंप

Last Updated:

चेन्‍नई एयरपोर्ट से अबूधाबी के लिए उड़ने को तैयार एतिहाद एयरवेज के प्‍लेन को आखिरी समय में अपना टेकऑफ अबॉर्ट करना पड़ा. वजह थी प्‍लेन में आई एक गंभीर तकनीकी खराबी. प्‍लेन के सभी पैसेंजर सुरक्षित है. घंटों लंबे इंतजार के बाद पैसेंजर्स को अबूधाबी के लिए रवाना कर दिया गया है.

टेकऑफ के लिए उठा ही था प्‍लेन का पहिया, तभी लगा जोर का ऐसा ‘झटका’, मचा हड़कंपZoom

गनीमत रही कि टेकऑफ से पहले टेक्निकल खराबी के बारे में पता चल गया.

Airport News: उड़ान भरने के लिए प्‍लेट रनवे पर अपनी रफ्तार पकड़ चुका था. टेकऑफ के दौरान, प्‍लेन के अगले टायर जैसे ही हवा में उठे, पायलट को एयरक्राफ्ट पर मौजूद एक गंभीर खामी के बारे में पता चल गया. नतीजतन, पायलट ने तत्‍काल टेकऑफ कैंसल किया और वापस बोर्डिंग गेट पर जाने का फैसला किया. इस फैसले के बाद पायलट ने प्‍लेन में इमरजेंसी ब्रेक एल्‍पाई किए, जिसकी वजह से पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए.

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) से इजाजत मिलने के बाद यह प्‍लेन वापस बोर्डिंग गेट के लिए चल पड़ा. बोर्डिंग गेट पर पहुंचने के बाद सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित प्‍लेन से बाहर निकाल लिया गया. दरअसल, यह मामला चेन्‍नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है. यहां से एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट को अबूधाबी के लिए रवाना होना था. इस प्‍लेन में कुल 280 पैसेंजर सवार थे.

एओजी किया गया एतिहाद का प्‍लेन
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एतिहाद एयरवेज ने इस उड़ान के लिए एयरबस A-320 को तैनात किया था. टेकऑफ से ठीक पहले प्‍लेन के हाइड्रोलिक सिस्‍टम में लीक के बारे में फ्लाइट के कैप्‍टन और इंजीनियर्स को पता चला. जिसके बाद, फ्लाइट के टेकऑफ को अबॉर्ट कर दिया गया. पैसेंजर्स को डिबोर्ड कराने के बाद प्‍लेन को एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (एओजी) घोषित कर‍ दिया गया है. जिसका मतलब प्‍लेन ऑपरेशन के लिए फिट नहीं है.

बाएं विंग में देगी गई थी आग और धुआं
फिलहाल, एयरक्राफ्ट को जांच और मरम्‍मत के लिए आइसोलेटेड वे में पार्क कर दिया गया है. बताया जा रहा है टेकऑफ से पहले प्‍लेन के बाएं विंग में आग और धुआं भी देखा गया था. स्थिति पर काबू पाने के लिए फायर और रेस्क्यू सर्विस को बुलाना पड़ गया था. वहीं, अपने बयान एयरलाइन ने प्‍लेन में टेक्निकल फॉल्‍ट की बात मानी है. हालांकि एयरलाइंस की तरफ से आग लगने वाली बात से इंकार किया गया है.

घंटों चेन्‍नई एयरपोर्ट पर फंसे रहे पैसेंजर्स
आपको बता दें कि एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY343 को चेन्‍नई से सुबह 10:15 मिनट पर टेकऑफ होकर दोपहर 12:55 बजे अबूधाबी पहुंचना था. लेकिन इस तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट समय पर टेकऑफ नहीं हो सकी. इसके बाद, पैसेंजर्स को करीब साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर 2:48 बजे चेन्‍नई एयरपोर्ट से रवाना किया गया. यह फ्लाइट शाम करीब 5:39 बजे अबूधाबी एयरपोर्ट के टर्मिनल ए में लैंड हुई है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||