Image Slider

Last Updated:

आजकल ओटीटी पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार है, लेकिन कई बार मन कुछ पुराना देखने का करता है. ऐसी फिल्में, जिन्हें देखकर बचपन, कॉलेज या फैमिली टाइम की यादें ताजा हो जाएं.आज हम आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नेटफ्लिक्स पर देख आपको पुराने दिन याद आ जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनका क्रेज सालों बाद भी कम नहीं होता.कुछ ऐसी फिल्में, जो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. इन पुरानी फिल्मों को लोग आज भी नेटफ्लिक्स पर बड़े ही चाव से देखते हैं. तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

पहली है, ‘भूल भुलैया’. साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर ‘भूल भुलैया’ आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिक्चर ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म के 1 करोड़ से ज्यादा टिकटें बिकी थीं. फिल्म की IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है.

फिल्म के बिके थे 1 करोड़ टिकट

दूसरी है अजय देवगन की ‘दृश्यम’. फिल्म में तब्बू ने आईजी ऑफिसर का रोल निभाया था ‘दृश्यम’ सस्पेंस फिल्मों के शौकीनों के लिए शानदार ऑप्शन है. फिल्म की कहानी और आखिर तक बांधे रखती है. हर मोड़ पर ट्विस्ट दर्शकों को हैरान करते हैं. सालों बाद भी लोग इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं.

तब्बू ने निभाया था दमदार रोल.

तीसरी है शाहरुख खान, काजोल और सलमान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’. रोमांस और दोस्ती पर बनी शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की ये फिल्म 90s की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में शामिल है. फिल्म के गाने, डायलॉग्स और इमोशनल कहानी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. IMDb पर इसे 7.5 रेटिंग मिली है.

दोस्ती को मिला था प्यार का नया रूप

चौथी है आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’. फिल्म में करीना कपूर और रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. ‘तलाश’ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. फिल्म की कहानी और क्लाइमैक्स तो लोगों का दिमाग हिला देती हैं. खासकर करीना कपूर का किरदार आज भी खूब चर्चा में रहता है.

आखिरी और पांचवी हैं, शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे. ये फि्ल्म तो आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. फिल्म में दिखाया गया फैमिली ड्रामा लोगों को काफी पसंद आई थी. फिल्म में अमरीश पुरी और अनुपम खेर भी नजर आए थे.इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||