गोंडा में हो रही सीनियर नेशनल ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में खेलने पर अड़ीं पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार सुबह हरियाणा लौट गई हैं। उन्होंने आज चैंपियनशिप में कुश्ती लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन गोंडा नहीं पहुंचीं। विनेश को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने 9 मई को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चैंपियनशिप में बैन कर दिया था। इसके बावजूद वह सोमवार को गोंडा के स्टेडियम पहुंच गई थीं। वहां दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- मुझे कोई भी दिक्कत आए, इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है। इसके बाद विनेश गोंडा से अयोध्या वापस आ गई थीं। इधर, पहलवान साक्षी मलिक विनेश फोगाट के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने पीएम, खेल मंत्री और रेसलिंग फेडरेशन से अपील की कि विनेश का ट्रायल कराया जाए, ताकि वह देश के लिए पदक जीत सकें। वहीं, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण सिंह ने विनेश के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें जाहिल बता दिया। कैसरगंज से भाजपा सांसद ने कहा- कोई जाहिल है तो उसको हम लोग सिखा नहीं सकते। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम लोगों को भी कई बातें बुरी लगती हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कहते। ‘विनेश दर्शक बनकर कुश्ती देखना चाहें तो देख सकती हैं’
इससे पहले, WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- विनेश कुश्ती नहीं खेल सकती हैं। वह दर्शक बनकर कुश्ती देखना चाहें तो देख सकती हैं। विनेश से मेरी बात हुई है। अभी तक उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बावजूद वह कह रही थीं कि उन्हें इस टूर्नामेंट में कुश्ती लड़ने दी जाए। WFI के नियमों के अनुसार, बिना जवाब दिए वे टूर्नामेंट में नहीं लड़ सकतीं। उन्हें यही बात बताई गई। हालांकि, विनेश ने दावा किया कि उन्होंने जवाब दाखिल कर दिया है। गोंडा में विनेश ट्रेनिंग सेंटर बंद होने पर लौट गईं थीं
सोमवार शाम 4 बजे विनेश फोगाट गोंडा के नंदनी नगर स्टेडियम के ट्रेनिंग सेंटर पहुंची थीं, लेकिन ट्रेनिंग सेंटर बंद मिला। इसके बाद विनेश ने मीडियाकर्मियों के सामने ही WFI अध्यक्ष संजय सिंह को फोन किया, लेकिन फोन बिजी आ रहा था। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा- मैंने एक जवाब दे दिया है। दूसरा जवाब भी तैयार कर रही हूं। मेरे पूरे जवाब से पहले ही मुझे कैसे दोषी करार दे दिया गया, इसके बाद वह गोंडा से लौट गईं। रात में अयोध्या में एक होटल में रुकीं। फिर सुबह लखनऊ पहुंचीं और यहां से हरियाणा के लिए रवाना हो गईं। गोंडा में हो रहे नेशनल टूर्नामेंट के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



