Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. लगातार 6 मैच जीतने वाली इस टीम को पिछले चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसी वजह से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.
लगातार 4 हार के बाद पंजाब किंग्स के प्लेऑफ का समीकरण बिगड़ा
आईपीएल 2026 के शुरुआती 7 में से 6 जीत और एक बेनतीजा मैच से उनके पास 13 अंक थे. अगले चार मैच खेलने के बाद अब उसके खाते में 11 मुकाबलों के बाद भी 13 अंक ही हैं. ऐसे में उसके लिए अगले दौर में जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा है. इस वक्त अगर अंक तालिका पर नजर डाले तो एक समय टॉप पर काबिज पंजाब की टीम चौथे स्थान पर खिसक चुकी है. उससे ऊपर की तीनों टीम के 14 अंक हैं और 3 मैच खेलना बाकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर है. गुजरात टाइटंस की टीम को तीसरा स्थान हासिल है.
पंजाब किंग्स का आगे का रास्ता
पंजाब किंग्स फिलहाल 11 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. अगर वे मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने तीनों मैच जीतते हैं, तो उनके 19 अंक हो जाएंगे. इससे आसानी से उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी. अगर वे तीन में से एक मैच हारते हैं, तो वे 16 अंकों तक पहुंचेंगे. अगर सिर्फ एक मैच जीतते हैं, तो उन्हें बेहतर नेट रन रेट के सहारे चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों से आगे निकलना होगा.
लगातार 6 जीत के बाद चार मैच हारा पंजाब
पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट का आगाज गुजरात टाइटंस को हराकर किया था. इसके बाद चेन्नई को हराया और कोलकाता के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द होने की वजह से 1 अंक बांटना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को लगातार चार जीत मिली. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में टीम को पहली हार दी. इसके बाद गुजरात, हैदराबाद और दिल्ली से मिली हार ने टीम के प्लेऑफ का समीकरण बिगाड़ दिया.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



