Image Slider

Last Updated:

45 साल बाद रेलवे ट्रैक पर चलता फिरता फाइव स्‍टार होटल दौड़ने वाला है. जी हां यह शाही ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ है.जिसमें एक सुपर डिलक्स सैलून और स्पा व स्टाफ कारें शामिल हैं. ट्रेन का इंटीरियर राजसी महलों की तरह डिजाइन किया गया है.

45 साल के इतिहास में पहली बार लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ मई महीने में चलाई जा रही है. आमतौर पर यह ट्रेन गर्मियों में बंद रहती है, लेकिन इस बार 20 मई से 25 मई तक विशेष यात्रा कराई जाएगी. यह पहल भारतीय रेलवे और राजस्थान पर्यटन विकास निगम मिलकर चलाते हैं.

यह शाही ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से रवाना होगी. यात्रा के दौरान ट्रेन राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई ऐतिहासिक शहरों से होकर गुजरेगी. इस खास सफर में यात्रियों को भारतीय संस्कृति, विरासत और राजस्थानी शान का अनूठा अनुभव मिलेगा.

यह शाही ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से रवाना होगी. यात्रा के दौरान ट्रेन राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई ऐतिहासिक शहरों से होकर गुजरेगी. इस खास सफर में यात्रियों को भारतीय संस्कृति, विरासत और राजस्थानी शान का अनूठा अनुभव मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पैलेस ऑन व्हील्स का रूट बेहद खास बनाया गया है. ट्रेन दिल्ली से चलकर जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी. करीब 2,610 किलोमीटर की यह यात्रा यात्रियों को भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू कराएगी.

इस लग्जरी ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, जिनमें 14 सैलून कोच, दो रेस्टोरेंट-कम-बार, एक सुपर डिलक्स सैलून और स्पा व स्टाफ कोच शामिल हैं. ट्रेन का इंटीरियर राजसी महलों की तरह डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रियों को शाही सफर का अनुभव मिलेगा.

ट्रेन के हर एयर कंडीशंड केबिन में प्राइवेट बाथरूम, वाई-फाई, टेलीफोन, लॉकर और क्लाइमेट कंट्रोल जैसी मार्डन सुविधाएं दी गई हैं. हर यात्री की सर्विस के लिए 24 घंटे एक निजी कर्मी मौजूद रहेगा, जो आपकी यात्रा को और शानदार बनाएगा.

पैलेस ऑन व्हील्स में खाने-पीने का भी खास इंतजाम किए गए हैं. ट्रेन में दो शानदार रेस्‍त्रां हैं, जहां भारतीय और विदेशी फूड परोसे जाएंगे. इसके अलावा एक बार भी है, यात्री जिसका आनंद उठा सकते हैं.

ट्रेन में ट्रिपल बेड, डबल बेड और सिंगल बेड की सुविधा उपलब्ध है. इसमें दो सुपर डिलक्स और 39 डिलक्स केबिन बनाए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए एटीएम भी है. इसकी टिकट बुकिंग सामान्य ट्रेनों से अलग होती है. यात्रियों को यात्रा से लगभग 65 दिन पहले बुकिंग करानी होती है. शुरुआती बुकिंग के लिए कुल किराए का 25 प्रतिशत जमा करना पड़ता है, और 75 प्रतिशत तय समय सीमा के भीतर जमा करना होता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||