Last Updated:
कम पैसे की वजह से मस्जिद और टेंट में कट रही रातें. रास्ते में एक्टर विजय के प्रशंसक खिला रहे हैं खाना.
यही केरल के रहने वाले केएस मोहम्मद रफी और उनकी पत्नी शहनास हैं, जो थलपति विजय से मिलने पैदल चेन्नई जा रहे हैं.
जब बात ‘थलपति’ विजय की हो, तो प्रशंसकों की दीवानगी की कोई सीमा नहीं होती. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के प्रति अपना प्यार और समर्थन जताने के लिए केरल के एक ब्लॉगर दंपति ने एक ऐसी यात्रा शुरू की है, जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर है. केरल के मल्लपुरम का रहने वाला यह जोड़ा 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चेन्नई पहुंचकर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मिलना चाहता है.
कौन हैं ये जुनूनी प्रशंसक?
केरल के तानुर (मल्लपुरम) के रहने वाले केएस मोहम्मद रफी और उनकी पत्नी शहनास थलपति विजय के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. पेशे से व्लॉगर यह जोड़ा ‘Mallu Kicks Travel’ नाम से अपना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज चलाता है. जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इस जोड़े ने तय किया कि वे गाड़ी या ट्रेन से नहीं, बल्कि पैदल चलकर अपने नेता को बधाई देने जाएंगे.
6 मई से शुरू हुआ सफर, 12 मई को तमिलनाडु सीमा में प्रवेश
मोहम्मद रफी और शहनास ने अपना सफर 6 मई को शुरू किया था. आज 12 मई को वे कोयंबटूर बॉर्डर के पास वालयार पहुंच चुके हैं. दोनों ने अपने शरीर पर एक बड़ा बैनर पहन रखा है, जिस पर लिखा है, “From Kerala to Chief Minister Vijay”. इनका लक्ष्य चेन्नई पहुंचकर मुख्यमंत्री विजय से मिलना, उन्हें गले लगाना और उनके साथ एक सेल्फी लेना है.
सुविधाओं की कमी, लेकिन हौसले बुलंद
इस जोड़े की ये यात्रा किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लग सकती है, लेकिन हकीकत में यह काफी चुनौतीपूर्ण है. मोहम्मद रफी और शहनास ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी यात्रा की बारीकियां बताई हैं.
कहां रुकते हैं: रात बिताने के लिए वे किसी होटल का सहारा नहीं लेते. वे या तो रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों में रुकते हैं या फिर अपने साथ लाए छोटे से टेंट में रात गुजारते हैं.
खाना और दूसरी मदद: रास्ते में उन्हें विजय के प्रशंसकों से भरपूर प्यार और खाना मिल रहा है. केरल के बाद अब वे तमिलनाडु में प्रवेश कर चुके हैं और उन्होंने वहां के प्रशंसकों से भी सहयोग की अपील की है.
व्लॉगिंग के जरिए दे रहे हैं पल-पल की अपडेट
यह जोड़ा अपनी इस 600 किलोमीटर की यात्रा को कैमरे में भी कैद कर रहा है. ‘मल्लू किक्स ट्रैवल’ पर वे हर दिन का अनुभव साझा कर रहे हैं. उनके वीडियो में देखा जा सकता है कि चिलचिलाती धूप और थकान के बावजूद उनके चेहरों पर मुस्कान है, क्योंकि वे हर कदम के साथ अपने ‘थलैवर’ के करीब पहुंच रहे हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



