तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय इस वक्त अपनी राजनीतिक जीत से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. शपथ ग्रहण समारोह में परिवार की गैरमौजूदगी और बेटे जेसन संजय की सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
नई दिल्ली. विजय के तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनते ही उनके बेटे की चर्चा होने लगी है. एक्टर से राजनेता बने विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.इसके बाद से ही फैंस विजय पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.लेकिन दूसरी ओर विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.
विजय ने हाल ही में तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लेकिन इस ऐतिहासिक जीत में जहां, उनके साथ पूरा सारे फैंस करीबी मौजूद रहे, वहीं उनकी पत्नी संगीता और उनके बच्चों की गैरमौजूदगी को लेकर अब लोग सवाल उठा रहे हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में भी विजय के माता-पिता ही नजर आए थे. जबकि उनकी पत्नी संगीता इस जश्न के माहौल में कहीं दूर दूर तक नजर नहीं आईं. पहले से ही दोनों के तलाक के चर्चाओं के बाद उनकी रिश्ता नाजुक मोड़ पर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
विजय की इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका ये रिश्ता खत्म न हो, दोनों पहले ही तरह ही साथ हो, किसी भी तरह सुलह हो जाए. लेकिन इस बड़ी जीत के बाद से अब तक संगीता कहीं भी नजर नहीं आई हैं.
राजनीतिक जीत की चर्चा के बाद जब से विजय सीए का पद संभालने की शपथ लिए है, तभी से हर किसी की नजर विजय पर है. लेकिन साथ ही लोगों के मन में सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी खुशी के बीच उनका परिवार कहां हैं. विजय की पत्नी संगीता और उनके बच्चे को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि विजय के बेटे जेसन संजय नेकथित तौर पर अपने पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. लेकिन इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोग इसे उनके परिवार के बीच बढ़ रहे तनाव को जोड़कर देख रहे हैं.
ऐसे में उनके सीएम बनने के बाद से ही सोशल मीडिया एक नई बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स विजय को लेकर सवाल कर रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि जेसन संजय ने अपने नाम के आगे ‘S’ अक्षर एड कर लिया है. वहीं लोग इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि उनकी मां संगीता के नाम का पहला अक्षर एस है, तो लोग उससे जोड़कर भी देख रहे हैं.इससे सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.
इतना ही नहीं, कुछ लोग इस बता को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे बड़े मौके पर विजय की पत्नी और बच्चों का उनके साथ न दिखना कई तरह के सवाल खड़े करता है और ये बात लोगों को हैरान करती है. लेकिन कुछ लोग इस पर भी बात कर रहे हैं कि बिना पुष्टि के किसी भी नतीजे पर पहुंचने से दूर रहना चाहिए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



