-कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत तकनीकी संसाधनों से जुड़े छात्र, शिक्षा को मिला डिजिटल विस्तार
-आधुनिक तकनीक से सशक्त होगा युवा, मेहनत और अनुशासन से लक्ष्य हासिल करने का संदेश
-शहर विधानसभा में शिक्षा, विकास और युवा सशक्तिकरण को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शिक्षा को डिजिटल युग से जोडऩे की दिशा में शहर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से जोड़ा गया। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग एवं शहर विधायक संजीव शर्मा ने उत्सव भवन पहुंचकर विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए और उन्हें डिजिटल शिक्षा के माध्यम से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों के विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल ज्ञान का है और यदि छात्र आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे तो वे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताते हुए जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोडऩा है। टैबलेट जैसे डिजिटल उपकरण छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन, ई-लर्निंग सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नई तकनीकी जानकारी प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सदुपयोग कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की अपील की। वहीं शहर विधायक संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोडऩा समाज और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शहर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि आज का युवा ही डिजिटल भारत का भविष्य है और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से छात्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता का सम्मान करने और क्षेत्र तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों की सुविधा और बेहतर भविष्य के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे ताकि कोई भी छात्र आधुनिक शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ शिक्षा स्तर में गुणात्मक सुधार लाने में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक के नेतृत्व में शहर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास और जनसेवा से जुड़े कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और आने वाले समय में युवाओं के लिए और भी योजनाएं लाई जाएंगी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल, मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, वरुण नागर, हेमराज माहौर, पवन शर्मा तथा पार्षद नीरज गोयल, उदित मोहन, विनील दत्त, अभिषेक मोंटी, धर्मेंद्र नागर, कन्हैया, राजकुमार, आशुतोष शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पवन शर्मा, अक्षय, अंकित कुणाल, संदीप पाल, संजय, गौरव, अमन, संदीप शर्मा, आशु कौशिक, शिवम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा और वे नई तकनीकों से परिचित हो सकेंगे।
कार्यक्रम में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों के चेहरों पर भविष्य को लेकर नई उम्मीद और आत्मविश्वास साफ नजर आया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि शिक्षा और तकनीक का समन्वय ही भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। टैबलेट वितरण जैसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ते हैं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी साबित होते हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा के डिजिटल विस्तार और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||




