- Hindi News
- National
- Weather Bihar MP Rain Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall
- कॉपी लिंक
देश में शनिवार को बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी होने लगी है।
बिहार में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को नालंदा और शेखपुरा में ओले भी गिरे। पटना जिले में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। 50 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई और सिवनी में ओले गिरे।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां तापमान 45.7°C और जैसलमेर में 45°C रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुजरात के राजकोट में पारा 43.7°C रहा।
वहीं शनिवार को नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बूंदी में अंधड़ के दौरान टिनशेड समेत उड़े व्यक्ति की मोबाइल टावर से टकराने के बाद मौत हो गई।
देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए
अगले दिन के मौसम का हाल
11 मई:
- मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी होगी है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।
12 मई
- पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
- दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना।
देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें
बिहार के पटना में बारिश के दौरान हवा की रफ्तार करीब 135kmph थी। इससे कई जगहों पर होर्डिंग्स उड़ गए।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूप और गर्मी से बचाने के लिए महिला ने अपने बच्चे को कपड़े से ढंका। यहां पारा 39.4°C दर्ज किया गया।
नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर गर्मी से बचने के लिए महिला हैंड फैन का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली में पारा करीब 37°C रहा।
असम के गुवाहाटी में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाते स्टूडेंट्स।
यूपी के प्रयागराज में बच्चे को कैप और कपड़े से कवर करके ले जाती एक महिला।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



