सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी हुई है. एजेंसी सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं. मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से बयानबाजी से शुरू हो गई. जानिए इस मामले से जुड़ी पल-पल की जानकारी…
मंत्री संजीव अरोड़ा अरेस्ट लाइव अपडेट…
Sanjiv Arora Arrest LIVE: दिल्ली में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का सपना दिखाने वाली सरकार ने राज्य के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है. राघव चड्ढा ने दावा किया कि ईडी की कार्रवाई के दौरान 21 लाख रुपये खिड़की से फेंके जाने की बात सामने आई है, जो गंभीर सवाल खड़े करती है.
उन्होंने कहा कि अगर यह पैसा ईमानदारी से कमाया गया होता तो कोई भी व्यक्ति 21 रुपये तक नहीं फेंकता. उनके मुताबिक यह पंजाब की जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पहले ही करीब 5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और अब सरकारी खजाने को लूटकर पार्टी हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिकिया दी है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफरत करती है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं, पहले दंगे और झगड़े भड़काते हैं. बंगाल में पहले से ही आग लगी हुई है. लेकिन यह ध्रुवीकरण पंजाब में कामयाब नहीं होगा. कभी-कभी वे ईडी, सीबीआई या इनकम टैक्स भेजते हैं. लेकिन पंजाबियों को धमकाया नहीं जा सकता. यही उन्होंने अशोक मित्तल के साथ किया। उन्होंने ईडी भेजी, जिसने दो दिन तक रेड की. फिर वह भाजपा में शामिल हो गए, जिसने उन्हें बचा लिया.
Sanjiv Arora Arrest LIVE: मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पूरी पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा है कि पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत सिंह पर पहले भी भ्रष्टाचार और हत्या जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं. वे जेल भी जा चुके हैं. आरपी सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उन्होंने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होते ही आप नेता ईडी पर सवाल उठाने लगते हैं.
Sanjiv Arora Arrest LIVE: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है, लेकिन एजेंसी को अब तक कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे दबाया नहीं जा सकता. भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है.
Sanjiv Arora Arrest LIVE: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ईडी को भाजपा का ‘सुपारी किलर’ बताते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक कार्रवाई और खबरों का दौर चलेगा, लेकिन बाद में एजेंसी खाली हाथ लौट जाएगी.
Sanjiv Arora Arrest LIVE: पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा इस तरह की कार्रवाई कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश करती है. चीमा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के नेताओं को डराने और कामकाज प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



