नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू होते ही हवाई यात्रा का क्रेज लोगों में दिख रहा है। पहले ही दिन यात्रा का अनुभव लेने के लिए स्थानीय लोग टिकट बुक करा रहे हैं। डायनामिक प्राइसिंग की वजह से बीते 24 घंटे में नोएडा से लखनऊ और बंगलूरू की टिकटों की कीमत करीब 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली एयरबस-320 विमान मेें करीब 78 सीटें हैं। इनमें से आधी से ज्यादा बुक हो चुकी हैं। रिटर्न फ्लाइट में भी बुकिंग की स्थिति कुछ ऐसी है। टिकट बुकिंग शुरू होने वक्त नोएडा से लखनऊ का किराया करीब 5000 रुपये था। शुक्रवार शाम इसकी कीमत 6500 रुपये के ऊपर पहुंच गई। इसी तरह बंगलूरू की टिकट भी पिछले दिन की तुलना में महंगी हुई है।
16 जून से शुरू होंगी एयर अकासा की उड़ानें
नोएडा हवाई अड्डे से एयर अकासा 16 जून से उड़ानें शुरू कर देगी। विमानन कंपनी सोमवार तक फ्लाइट शेड्यूल जारी कर सकती है। शेड्यूल जारी करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन (एनआईए) के साथ अनुबंध के अनुसार इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस कॉमर्शियल उड़ानों के संचालन की तैयारी कर रही है।
शुक्रवार को इंडिगो ने 15 जून से कॉमर्शियल फ्लाइटों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी थी। अकासा मुंबई, बंगलूरू, जम्मू, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, चंडीगढ़, अमृतसर आदि प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर सकती है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



