आज एक ऐसे ही नाश्ते की रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसको बनाने में कम समय लगता है जबकि यह रेसिपी देखने के साथ ही लोगों के मुंह में पानी तक आ जाता है और खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ जरुर करता है.
क्या है पूरी रेसिपी
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर पानी में उबाल लें. उबलने के बाद उनका छिलका उतारकर उन्हें अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद ब्रेड लें और उसके किनारों (ब्राउन हिस्से) को हटाकर ब्रेड को मिक्सी में पीस लें. अब इस ब्रेड पाउडर को मैश किए हुए आलू में अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें स्वादानुसार मसाले डालें और हरा धनिया जरूर मिलाएं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बनाएं और मनचाहे आकार में काट लें. इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें और इन टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. यह रेसिपी मात्र 10 मिनट में तैयार हो जाती है. यह नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. आप इसे चाय के साथ खा सकते हैं या बच्चों के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं. यह काफी देर तक पेट भरा रखता है.
कौन से मसालों का होगा इस्तेमाल
फ़ूड एक्सपर्ट शालू सैनी के अनुसार, यह रेसिपी बहुत हल्की और जल्दी बनने वाली है. इसे बनाने के लिए ताजे आलू उबालकर मैश कर लें. ब्रेड को पीसकर उसमें मिलाएं और फिर लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, ऑरिगेनो, हरा धनिया, कॉर्नफ्लोर और प्याज जैसी सामग्री स्वादानुसार डालें. सभी चीजों को मिलाकर आटा जैसा मिश्रण तैयार करें. फिर इसकी लंबी लोई बनाकर छोटे-छोटे टुकड़े काटें और उन्हें हल्का दबाकर आकार दें.
कुरकुरे होने तक तलें
अब गरम तेल में इन्हें 5 से 10 मिनट तक तलें, जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं. तैयार होने के बाद इन्हें टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें. यह डिश 10–15 मिनट में आसानी से तैयार हो जाती है. अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं, तो आप जल्दी से यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर उन्हें परोस सकते हैं. बस आपके घर में आलू होने चाहिए, और आप इस आसान रेसिपी से एक टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



