Image Slider

होमखेलक्रिकेटविराट कोहली मुझे कॉल करो….सात समंदर पार बैठे शख्स ने वीडियो शेयर कर की अपील

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार विराट कोहली के फैंस पूरी दुनिया में हैं. उनके बड़े फैंस में अमेरिकी यूट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर का नाम भी शामिल है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें डेरेन बॉल फेंकने के बाद कहते हैं कि विराट कोहली आपको मुझे कॉल करना चाहिए.

Zoom

विराट कोहली को किसने कहा फोन करने . कौन हैं जिसने की ये अपील

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे विराट कोहली अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने के इरादे से खेल रहे हैं. उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है. उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं लेकिन एक शख्स ऐसा है जो किंग कोहली से ही करता है कि मुझे फोन करो. अमेरिकी यूट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर, जिन्हें IShowSpeed या स्पीड के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर वायरल हो गए हैं. उनका क्रिकेट के मैदान पर बनाया गया वीडियो जिसमें वो विराट कोहली से कॉल करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं वायरल हो गया है.

डैरेन वॉटकिंस एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. आपको बता दें कि इस अमेरिकी यूट्यूबर के करीब 55 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे अपने कैरेबियन टूर के दौरान बड़ी भीड़ जुटा रहे हैं. एक वायरल वीडियो में स्पीड को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में स्पीड नॉन-स्ट्राइकर एंड के पीछे खड़े हैं और जोसेफ को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालते हुए देख रहे हैं. यहीं उन्होंने बॉल उठाकर फेंकी और फिर विराट कोहली, आईसीसी और मुंबई क्रिकेट तक को कॉल करने बोला.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||