Image Slider

होमताजा खबरदेशकौन है वह नेता जिसने केरल में जलाई RJD की लालटेन? क्या करते हैं, जानें सब

Last Updated:

Meet P K Praveen RJD Kerala MLA: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में RJD ने पहली बार इतिहास रचते हुए कुथुपरंबा सीट पर जीत दर्ज की है. पी के प्रवीण ने बेहद करीबी मुकाबले में IUML उम्मीदवार को 1,286 वोटों से हराया. यह जीत सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि RJD के लिए नए राजनीतिक विस्तार का संकेत है. प्रवीण की साफ छवि, शिक्षा और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें मतदाताओं का भरोसा दिलाया. केरल की राजनीति में यह परिणाम एक नए समीकरण की ओर इशारा करता है, जहां क्षेत्रीय सीमाएं टूटती नजर आ रही हैं. इस खबर में पढ़ें पीके प्रवीण के बारे में सबकुछ.

कौन है वह नेता जिसने केरल में जलाई RJD की लालटेन? क्या करते हैं, जानें सबZoom

केरल चुनाव 2026 में RJD ने पहली बार जीत दर्ज की है. जानें कौन हैं पीके प्रवीण. (फोटो FB/@tejashwiyadav)

Who is P K Praveen RJD Kerala MLA: पूरे देश में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम की चर्चा हो रही है. हालांकि केरल विधानसभा चुनाव नतीजों की भी बात हो रही है. लेकिन एक आदमी की चर्चा आज होनी जरूरी है. क्योंकि केरल जैसे राज्य में जहां वैचारिक राजनीति का गहरा प्रभाव रहा है, वहां एक नई पार्टी का खाता खुलना अपने आप में बड़ी खबर बन जाता है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जिसे आमतौर पर बिहार की राजनीति से जोड़ा जाता है ने इस बार केरल में अपनी मौजूदगी दर्ज कर इतिहास रच दिया है. यह सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है बल्कि उस धारणा को तोड़ने वाला क्षण है कि कुछ दल सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित रहते हैं. कुथुपरम्बा सीट से मिली यह जीत बताती है कि मतदाता अब नए विकल्पों को भी मौका देने के लिए तैयार हैं. इस जीत के केंद्र में हैं पी के प्रवीण जिनकी सादगी, साफ छवि और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया.

पी के प्रवीण की जीत कई मायनों में खास है. एक तरफ जहां मुकाबला बेहद कांटे का था वहीं दूसरी ओर उन्होंने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को मामूली अंतर से हराकर यह साबित किया कि रणनीति और भरोसा चुनाव में कितना बड़ा रोल निभाते हैं. RJD ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और यह गठबंधन इस सीट पर कामयाब रहा. केरल की राजनीति में यह नतीजा एक नए समीकरण की ओर इशारा करता है. अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि प्रवीण कौन हैं, बल्कि यह भी है कि उनकी यह जीत आगे की राजनीति को किस दिशा में ले जाएगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||