दिल्ली सरकार ने पानी बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘कैच द रेन 2026’ अभियान की शुरुआत करते हुए ऐलान किया कि जो लोग वर्षा जल संचयन अपनाएंगे, उन्हें पानी के बिल में 10 फीसदी तक छूट मिलेगी। साथ ही सभी सरकारी दफ्तरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाएगा और उसकी डिजिटल निगरानी भी होगी।
दिल्ली में बढ़ते जल संकट को देखते हुए ये अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर सीएम ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘नीरा’ नाम का जल शुभंकर भी लॉन्च किया। मौके पर जलमंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक अनिल कुमार शर्मा, दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी, छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां गिरे, जब गिरे, पानी को वहीं सहेजें, ये सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक जरूरी संकल्प है। पानी केवल जरूरत नहीं, बल्कि जीवन, अर्थव्यवस्था और आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अहम संसाधन है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पानी बचाने में योगदान दे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



