Last Updated:
IPL 2026 SRH vs KKR highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. टूर्नामेंट में केकेआर की ये जीत है. इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. मैच में केकेआर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोंने में दमदार खेल दिखाया.
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए बल्लेबाजी में कप्तान रहाणे ने 36 गेंद में 45 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में रहाणे ने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी 47 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. रघुवंशी ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए, जबकि रिंकू सिंह ने 11 गेंद खेल कर 22 रनों की पारी खेली. वहीं आखिर में कैमरून ग्रीन 3 रन बनाए. बैटिंग और बॉलिंग में इस दमदार खेल के साथ केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकार रखा है.
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी रही साधारण
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही. टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस, शिवांग कुमार और शाकिब हुसैन को सिर्फ 1-1 सफलता मिली. हालांकि, गेंदबाजों ने अपनी तरफ से स्कोर को डिफेंड करने की पूुरी कोशिश की थी, लेकिन विकेट नहीं मिलने के कारण टीम मैच में पिछड़ गई. वहीं केकेआर के लिए रहाणे और रघुवंशी ने समझदारी और धैर्य से बल्लेबाजी कर टीम को जीत की तरफ ले जाने का काम किया.
सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने किया निराशा
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया. ट्रेविस हेड और ईशान किशन के अलावा कोई भी क्रीज पर समय नहीं बिता पाए. ट्रेविस हेड ने टीम के लिए 28 गेंद में 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 29 गेंद में 42 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा के टीम की पूरी बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रही, जिसके कारण वह 19 ओवर में 165 रन के स्कोर पर सिमट गई. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो केकेआर की करफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी के खाते में भी 2-2 विकेट आया, जबकि वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिए.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


