Image Slider

Last Updated:

Bharatpur street food : भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर के पास एक छोटा सा ठेला पूरे शहर में तहलका मचा रहा है! यहां मिलने वाले दाल-पापड़ ने लोगों को दीवाना बना दिया है. कुरकुरी पापड़ी और मसालेदार दाल का यह देसी जादू सिर्फ 20 से 50 रुपए में मिलता है. छात्र हों, परिवार हों या बाहर से आए पर्यटक – शाम होते ही सब इसी ठेले की ओर खिंचे चले आते हैं. यही है भरतपुर का असली स्वाद!

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर शहर में वैसे तो कई तरह के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन प्रसिद्ध हैं. लेकिन लक्ष्मण मंदिर के पास मिलने वाले खास दाल पकवान जिन्हें स्थानीय लोग दाल पापड़ के नाम से जानते हैं. लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हो गए हैं. यह स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड अब भरतपुर की पहचान बनता जा रहा है. और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

भरतपुर

लक्ष्मण मंदिर के पास ठेलों पर बनने वाले ये दाल पापड़ देखने में साधारण लगते हैं. लेकिन स्वाद के मामले में बेहद खास होते हैं. इन्हें बनाने की प्रक्रिया भी काफी दिलचस्प है. मैदे से तैयार की गई कुरकुरी पापड़ी को खास तरीके से तला जाता है. और इसके साथ मसालेदार दाल परोसी जाती है. इस दाल का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने वाला व्यक्ति दोबारा जरूर इसकी ओर खिंचा चला आता है.

भरतपुर

लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां आकर दाल पापड़ का आनंद लेते हैं. यह जगह अब सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि स्वाद के शौकीनों के लिए भी एक खास ठिकाना बन चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है.कि यह दाल पकवान भरतपुरवासियो की पुरानी खानपान परंपरा का हिस्सा है. जिसे आज भी उसी देसी अंदाज में तैयार किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भरतपुर

सबसे खास बात यह है कि यह स्वादिष्ट व्यंजन हर वर्ग के लोगों की पहुंच में है. इसकी कीमत काफी कम है. जो कि लगभग 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक होती है.यही कारण है कि छात्र स्थानीय निवासी और बाहर से आने वाले लोग बड़ी संख्या में इसे चखने के लिए यहां पहुंचते है. शाम होते ही लक्ष्मण मंदिर के आसपास इन ठेलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है.

भरतपुर

यह दाल पकवान खासतौर पर अपने देसी अंदाज और चटपटे स्वाद के लिए जाना जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले और दाल का मिश्रण इसे एक अलग पहचान देते हैं. स्थानीय विक्रेता इसे गर्मागर्म तैयार करके ग्राहकों को परोसते हैं. जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह खास स्वाद अब भरतपुर के लोगों की पहली पसंद बन गया है.

भरतपुर

यही वजह है कि इसमें आज भी वही असली स्वाद बरकरार है. जो वर्षों पहले हुआ करता था भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर के पास मिलने वाले ये दाल पापड़ भरतपुर की स्ट्रीट फूड को नई पहचान दे रहे हैं. और स्वाद प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इन डाल पकवानों को खाने के लिए लोग लक्ष्मण मंदिर के पास ठेले पर जरूर आते हैं और इनका स्वाद लेते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||