Image Slider

Last Updated:

नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अपने पत्र में कहा कि प्रदेश का संतुलित विकास तभी संभव है, जब सभी क्षेत्रों को बराबर फंड मिले. नेता विपक्ष ने सीएम योगी से मांग की कि विपक्षी विधायकों को भी 5-5 करोड़ रुपये आवंटित करने पर विचार करें.

विधायकों के फंड को लेकर सवाल, NDA वालों को 5 करोड़, विपक्ष को 1-1 करोड़Zoom

माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी को लिखा लेटर.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब विधायकों को मिलने वाले फंड को लेकर संग्राम छिड़ गया है. नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे ने इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है. सत्तारूढ़ विधायकों को 5-5 करोड़ और विपक्ष के विधायकों को सिर्फ 1-1 करोड़ रुपये फंड के तौर पर देने को लेकर माता प्रसाद पांडे ने सवाल उठाया है और उन्होंने प्रदेश में समान विकास के लिए विपक्षी विधायकों को भी बराबर फंड देने की मांग की है.

1-1 करोड़ रुपये आवंटित करने पर उठाए सवाल
माता प्रसाद पांडेय ने त्वरित विकास योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए धनराशि आवंटन पर सवाल उठाए हैं. माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी से शिकायत की है कि सत्तारूढ़ दल बीजेपी और विपक्षी सपा विधायकों के बीच धनराशि के आवंदन में भेदभाव किया जा रहा है. सीएम योगी को लिखे पत्र के अनुसार नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के विधायकों को सड़क निर्माण के लिए 5-5 करोड़ रुपये दिए. वहीं विपक्षी दल के विधायकों को केवल 1-1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए. माता प्रसाद पांडेय ने इसे विकास में भेदभाव करार दिया है.

5-5 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित विकास तभी संभव जब सभी क्षेत्रों को बराबर फंड मिले. माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी से मांग की कि विपक्षी विधायकों को भी 5-5 करोड़ रुपये आवंटित करने पर विचार करें. बता दें कि बीते गुरुवार को विधानसभा और विधानमंडल में महिला आरक्षण बिल पर सपा के विरोध करने पर सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आई थी, जिसपर चर्चा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर पलटवार किया.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||