वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी की तस्वीर मास्टर बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है. बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि फोटो उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए. मुस्कुराती या शादी की तस्वीर रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है जिससे वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है.
मास्टर बेडरूम में ही लगाएं पति-पत्नी की तस्वीर
Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं पति-पत्नी की तस्वीर हमेशा मास्टर बेडरूम में ही लगानी चाहिए. वास्तु के अनुसार मास्टर बेडरूम घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में होना सबसे शुभ माना जाता है. यही वह स्थान है दांपत्य जीवन से जुड़ी फोटो से जुड़ी सकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक सक्रिय रहती है.
क्या है सही दिशा
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं सिर्फ बेडरूम चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि तस्वीर किस दीवार पर लगाई जाए यह भी बेहद जरूरी है. पति-पत्नी की तस्वीर हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए. इन दोनों दिशाओं को शुभ माना गया है. यहां लगी तस्वीर रिश्ते में प्रेम और विश्वास को बढ़ाती है. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े विवाद होने की संभावना कम हो जाती है.
प्रेम दर्शाती तस्वीर सबसे उत्तम
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं चयन करते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. फोटो ऐसी होनी चाहिए जिसमें पति-पत्नी दोनों खुश नजर आ रहे हों. मुस्कुराता चेहरा, रोमांटिक पल या एक-दूसरे के प्रति प्रेम दर्शाती तस्वीर सबसे उत्तम मानी जाती है. ऐसी तस्वीरें घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और रिश्ते में अपनापन बढ़ाती हैं.
शादी की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं अगर आपके बच्चे हैं, तो परिवार की एक खुशहाल तस्वीर भी साथ में लगाई जा सकती है. इससे परिवार में एकता और प्रेम का भाव मजबूत होता है. शादी की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह जीवन के सबसे खास पलों की याद दिलाती रहती है और रिश्ते को मजबूती देती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में लगी एक सुंदर तस्वीर आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां ला सकती है. इसलिए अगर आपने अभी तक अपने बेडरूम में तस्वीर नहीं लगाई है तो आज ही सही दिशा का ध्यान रखते हुए इसे जरूर लगाएं. छोटी-सी यह बात आपके रिश्ते में बड़ा बदलाव ला सकती है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



