Image Slider

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं। आज स्वाति मालीवाल दिल्ली भाजपा ऑफिस पहुंचीं, दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका स्वागत किया। वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।


राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने जो देश में ऐतिहासिक काम किए हैं उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज भाजपा में जुड़ी हूं। मैं भाजपा में किसी मजबूरी से नहीं आई। मैं भाजपा के कामों में बहुत वर्षों से दिलचस्पी रख रही हूं।’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||