Image Slider

Last Updated:

अक्सर मेकर्स अपनी फिल्म की रिलीज डेट बहुत सोच समझकर रखते हैं. अगर कोई बड़ी फिल्म का उनकी फिल्मों में टकराव होता है, तो वह अपनी रिलीज पोस्टपोन करते हैं. लेकिन साल 1993 में डेविड धवन ने ऐसा नहीं किया. उनकी एक छोटे बजट की फिल्म बड़े बजट की फिल्मों पर भारी पड़ी थी.

नई दिल्ली. डेविड धवन के लिए साल 1993 बहुत लकी साबित हुआ था. इस साल उनकी एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसके आस-पास 2 बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई थी. लेकिन दोनों फिल्मों के सामने उनकी ये फि्लम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

हम जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘आंखें’. डेविड धवन की इस फिल्म में तीन एक्टर्स के डबल रोल,धांसू कॉमेडी और अलग तरह की कहानी के चलते ही ये इउस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी.

फिल्म में उस समय के सुपरस्टार गोविंदा के साथ चंकी पांडे ने नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म में कादर खान और राज बब्बर के भी डबल रोल थे. साल 1993 में आई इस एक फिल्म ने ये साबित कर दिया कि फिल्म कहानी दमदार हो तो बिग बजट की फिल्में भी उसे हिट होने से नहीं रोक सकती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डेविड धवन की इस फिल्म की एक खास बात ये भी है कि इस फिल्म को लेकर कोई शोर-शराबा नहीं किया गया था. न ही फिल्म के कोई पोस्टर लगे थे और न ही फिल्म का कोई गाना ही रिलीज किया गया था. इसके बावजूद फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही.

जिस दौरान गोविंदा और चंकी की ये फिल्म रिलीज हुई थी, इसी के आसपास श्रीदेवी और अनिल कपूर की हिट जोड़ी वाली फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ और सनी देओल, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, संजय दत्त की फिल्म ‘क्षत्रिय’ रिलीज हुई थी.

बोनी कपूर ने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ पर पानी की तरह पैसा बहा दिया था. फिल्म में उस दौर की पॉपुलर जोड़ी अनिल कपूर और श्रीदेवी नजर आई थीं. फिर भी उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

वहीं साल 1993 में ही बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म में क्षत्रिया रिलीज हुई थी. फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, संजय दत्त के साथ सनी देओल, सुनील दत्त, रवीना टंडन, दिव्या भारती और मीनाक्षी शेषाद्रि समेत कई स्टार नजर आए थे. ये फिल्म भी सफल नहीं हो पाई थी.

लेकिन गोविंदा की फिल्म आंखें की कहानी ने लोगों को दीवाना बना दिया था.किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि, दोनों की ये फिल्म रिलीज होने के बाद हिट भी होगी. वो भी इतनी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच में लेकिन आंखें हिट नहीं, ब्लॉकबस्टर साबित हुई और धर्मेंद्र, संजय दत्त, विनोद खन्ना जैसे स्टार मुंह ताकते रह गए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||