Image Slider

Last Updated:

Expired Food Seller Racket Exposed: यूपी में एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट्स की री-पैकेजिंग कर उन्हे कम दाम पर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. कई लोग मिलकर एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स बेचने का रैकेट चला रहे थे. कहीं आप अभी भी तो ये जहर नहीं खा रहे हैं? तो हो जाइए सावधान.

एक्सपायर सामान धड़ल्ले से रहे थे बेच, अपनाते थे ऐसी ट्रिक, नया समझ खाते लोगZoom

एक्सपायर फूड बेचने का खुलासा हुआ. (एआई तस्वीर)

Expired Food Precautions: आजकल बच्चों को बाहर का खाना बहुत पसंद है. जब देखो तब पिज्जा, बर्गर, नमकी और चिप्स खाते दिख जाते हैं. मगर सावधान होने की जरूरत है. यूपी के अमरोहा में पुराने एक्सपायरी नमकी, चिप्स, कुरकुरे और नुडल्स के पैकेट बरामद किए गए हैं. कुछ लोग इन एक्सपायरी और खराब चीजों को या तो नए पैकेट में डालकर बेच देते थे… या इन्हें खुले में गांव के बाजारों में दे दिया जाता था. अब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ा खुलासा किया है.

यह है मामला

मामला अमरोहा के जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढकिया चमन का है. यहां गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है. टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और नूडल्स के पैकेट बरामद किए. जांच में सामने आया कि एक्सपायरी नमकीन को पैकेट से निकालकर खुले में गांवों के बाजारों में बेचा जा रहा था. इतना ही नहीं, कुछ उत्पादों को नए रैपर में पैक कर दोबारा बाजार में उतारा जा रहा था.

कीमत सुन रह जाएंगे दंग

करीब ढाई से तीन क्विंटल नमकीन बरामद कर उसे सील कर दिया गया है. बरामद माल की कीमत चार लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. पूरे माल को गोदाम के एक कमरे में बंद कर सील कर दिया गया है. मौके से कलीम पुत्र छंगा नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जो कथित तौर पर एक्सपायरी सामान खरीदकर उसे दोबारा बेच रहा था. बताया जा रहा है कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था और पिछले एक महीने से यह धंधा चला रहा था.

सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा. कलीम को नोटिस जारी किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि एक्सपायरी सामान कहां से लाया जा रहा था. विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||