Image Slider

Last Updated:

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी बॉलीवुड की उन चुनिंदा जोड़ियों में से एक है, जिन पर फैंस जान छिड़कते हैं. दर्शकों ने इन्हें हर दौर में पसंद किया है. दोनों ने साथ में कई हिट, ब्लॉकबस्टर और फ्लॉप फिल्मों में काम किया है. लेकिन 16 साल के गेप के बाद एक ऐसी फिल्म में काम किया, जिसने छप्पर फाड़ कमाई की थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिल्मों में साथ आते ही मचा देते थे तहलका

नई दिल्ली. अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कभी नोटों की बारिश की, तो कभी ऐसा काम भी किया कि थिएटर ऑडियंस को तरस गए. दोनों ने करियर में कई हिट और फ्लॉप दी है. लेकिन एक फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान उठाया कि उसके सीक्वल ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

अजय देवगन और तब्बू ने साथ में पहली फिल्म ‘विजयपथ’ में काम किया था. साल 1994 में आई इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म का एक गाना ‘रुक रुक रुक’ तो उस दौर में काफी पसंद किया गया था. तब से लेकर आज तक दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी बन चुकी है.

9 फिल्मों में साथ कर चुके काम

अजय देवगन और तब्बू दोनों बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. तब्बू अजय को काफी अच्छे से जानती हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही है. खास बात ये है कि इनकी जोड़ी सिर्फ रोमांटिक ही नहीं, बल्कि थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में भी खूब जमी है.दोनों साथ में तकरीबन 9 फिल्मों में काम कर चुके हैं. इनमें ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘तक्षक’, ‘दृश्यम’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘दृश्यम 2’ और हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’, औरों में कहां दम था जैसी फिल्में शामिल हैं. इतने सालों में दोनों ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए, लेकिन हर बार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे.

दोनों ने साथ में कई हिट दी हैं.

16 साल बाद साथ आते ही दी ब्लॉकबस्टर

यूं तो अपने करियर की शुरुआत से ही तब्बू और अजय देवगन साथ काम कर रहे थे. लेकिन दोनों ने साथ में आखिरी फिल्म ‘तक्षक’ में काम किया था. ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी.इस फिल्म के बाद दोनों 16 साल तक एक दूसरे के साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए. लेकिन लंबे इंतजार के बाद दोनों साथ में साल 2015 में आई द्रश्यम में नजर आए थे. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. फिल्म ने बंपर कमाई की थी. इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट द्रश्यम 2 भी बना और ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.

बता दें कि अजय देवगन और तब्बू ने जहां, विजयपथ (1994), दृश्यम (2015), गोलमाल अगेन (2017), दे दे प्यार दे (2019) और दृश्यम 2 जैसी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया, वहीं हकीकत (1995), तक्षक (1999), फितूर (2016), भोला (2023) और औरों में कहां दम था जैसी फ्लॉप और औसत फिल्मों में भी साथ काम किया है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||