Image Slider

Elderly man dies after falling from 12th floor



गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की ऑर्किड टॉवर पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी की 12वीं मंजिल से गिरकर 82 वर्षीय परिमल कुमार घोष की मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि एक युवक ने फोन कॉल कर बुजुर्ग के छत से नीचे गिरने की सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह फ्लैट की ग्रिल के नजदीक खड़े थे। इसी दौरान असंतुलित होकर नीचे गिर गए। वह सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||