नयनतारा, रश्मिका मंदाना, कीर्ति सुरेश समेत साउथ की कई टॉप एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. अब साउथ सिनेमा की नामी अदाकारा इस साल हिंदी फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं और एक्ट्रेस की एक ही साल में दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ये अदाकारा साई पल्लवी हैं.
नई दिल्ली. साई पल्लवी जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आने वाली हैं. वो आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. ये अपकमिंग मूवी 1 मई को रिलीज होगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
जुनैद खान के साथ साई पल्लवी एक दिन से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इसके बाद इस साल दिवाली पर उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी. नितेश तिवारी की रामायण में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. वहीं रणबीर कपूर-राम और यश- रावण का रोल अदा कर रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
साई पल्लवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साउथ में अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई थी. वो अपने नॉन ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती है. आमतौर पर आजतक आपने हर एक्ट्रेस को मेकअप लुक में ही देखा होगा. वो भले ही वेस्टर्न कपड़े न पहनें लेकिन शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस होगी जो मेकअप नहीं करती होगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
Add News18 as
Preferred Source on Google
साई पल्लवी ने नो मेकअप नेचुरल लुक से दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई. फिल्म हो या कोई प्रमोशनल इवेंट या फिर कोई और मौका साई पल्लवी बिना मेकअप अपनी सादगी से दिल जीतने का कोई अवसर नहीं छोड़ती हैं. साउथ की टॉप एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले आपको उनकी लाइफ के उन पहलुओं से वाकिफ कराते हैं जिसके बारे में आप कम जानते होंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
एक्ट्रेस का जन्म 9 मई 1992 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ था. वह कोटागिरी से जुड़े एक बडगा परिवार में पली-बढ़ीं. हालांकि आज वो रीजनल सिनेमा के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद साधारण रही है. वो बिलकुल आम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कोयंबटूर के अविला कॉन्वेंट स्कूल से की और फिर जॉर्जिया के त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. अभिनय में आने से पहले साई पल्लवी डांस रियलिटी शोज के जरिए दर्शकों के बीच पहले ही लोकप्रिय हो चुकी थीं, जहां उनकी एनर्जी और एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस सबका ध्यान खींचती थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
साल 2015 में साई पल्लवी की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया. फिल्म ‘प्रेमम’ में मलार के किरदार ने उनके करियर को नई दिशा दी. इस फिल्म में उन्होंने एक आकर्षक लेक्चरर का किरदार निभाया, जो दर्शकों के दिलों में बस गया. उनका नेचुरल लुक – कम मेकअप, घुंघराले बाल और सहज व्यक्तित्व मेन स्ट्रीम की फिल्मों के स्टीरियोटाइप्स से बिल्कुल अलग था. यह फिल्म सुपरहिट रही और साई पल्लवी रातों-रात साउथ के घर-घर में पहचानी जाने लगीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
उनके स्टारडम को देखते हुए उन्हें करियर के दौरान कई फिल्में ऑफर हुईं. साल 2019 में एक्ट्रेस को फेयरनेस क्रीम का ऐड ऑफर हुआ था जिसके लिए उन्हें लाखों नहीं करोड़ों की सैलरी मिली थी. साई पल्लवी को फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल के लिए 2 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के उसे ठुकरा दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
साई पल्लवी ने कहा था कि उन्हें अपना रंग पसंद है. वो अपने स्किन कलर के साथ सहज हैं. वो किसी भी फेयरनेस क्रीम का सपोर्ट नहीं करती हैं और न ही खुद इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में वो अपने फैंस और दर्शकों को कोई ऐसी चीज नहीं बेचना चाहती हैं जिसका वो खुद इस्तेमाल नहीं करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



