नई दिल्ली (UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE). यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे upmsp.edu.in पर जारी कर दिए गए हैं. यूपी बोर्ड 10वीं में 90.42% पास हुए हैं और 12वीं में 80.32%. यूपी बोर्ड हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा हैं. दोनों ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर शिखा वर्मा (97.60%) हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए फोन में एसएमएस की सुविधा एक्टिव होना जरूरी है.
UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़ी जरूरी बातें
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं से जुड़े सभी आंकड़े नीचे चेक कर सकते हैं-
- परीक्षा की अवधि: 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच मात्र 15 कार्यदिवसों में संपन्न हुईं.
- रिकॉर्ड मूल्यांकन: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 04 अप्रैल के बीच रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया.
- केंद्रों की संख्या: प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं.
- घोषणा का समय: परिणाम आज 23 अप्रैल 2026 को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया गया.
UP Board 12th Result 2026 Analysis: यूपी बोर्ड 12वीं से जुड़े आंकड़े
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 एनालिसिस: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट से जुड़े आंकड़े नीचे चेक कर सकते हैं-
- कुल पास प्रतिशत: इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.21% दर्ज किया गया है.
- लड़कियों का दबदबा: 12वीं में भी बेटियां आगे रहीं. लड़कियों का पास प्रतिशत 89.10% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.44% दर्ज हुआ (10.66% का बड़ा अंतर).
- कुल परीक्षार्थी: इंटर परीक्षा में कुल 23,54,345 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 19,59,006 स्टूडेंट्स सफल हुए.
UP Board 10th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट हाईलाइट्स
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 एनालिसिस: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े आंकड़े नीचे चेक कर सकते हैं-
- कुल पास प्रतिशत: इस साल हाईस्कूल का कुल रिजल्ट 90.42% रहा है.
- बेटियों ने फिर मारी बाजी: लड़कियों का पास प्रतिशत 94.04% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 87.05% है.. यानी लड़कियां लड़कों से 6.99% आगे रही हैं.
- कुल परीक्षार्थी: हाईस्कूल परीक्षा में कुल 26,01,381 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 23,52,181 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए.
- संस्थागत बनाम व्यक्तिगत: नियमित (Regular) स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 90.51% रहा, जबकि व्यक्तिगत (Private) वालों का रिजल्ट 66.67% रहा.
UP Board 10th Topper 2026 LIVE: एक ही स्कूल से हैं 10वीं-12वीं की टॉपर
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: सीतापुर की कशिश वर्मा ने कुल 97.83 प्रतिशत के साथ यूपी बोर्ड 10वीं में पहला स्थान हासिल किया है. यूपी बोर्ड इंटर की टॉपर शिखा हैं. दोनों ही छात्राएं सीतापुर के महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की स्टूडेंट हैं.
UP Board 10th Topper 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर कौन है?
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कशिश वर्मा, सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज (बिलौली बाजार) की छात्रा हैं. उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. कशिश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है और स्कूल में उत्सव जैसा माहौल है. उनके शिक्षकों के अनुसार, कशिश शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं, जिन्होंने अनुशासन और कठिन परिश्रम को ही अपनी सफलता का आधार बनाया.
साधारण किसान पिता और गृहिणी माता की बेटी कशिश ने अपनी इस सफलता से यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. सीमित साधनों के बीच रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई की लौ को कभी धीमा नहीं होने दिया. उनकी दिन-रात की तपस्या और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट निष्ठा ने ही उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है. कशिश की इस जीत पर परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू हैं और हर कोई इस गौरवशाली पल का आनंद ले रहा है.
UP CM Yogi Adityanath on Board Results LIVE: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ लाइव: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेश पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा-
UP Board Result 2026 LIVE: बढ़ रहा है सेल्फ स्टडी का ट्रेंड
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड टॉपर लिस्ट पर गौर करें तो पिछले कुछ सालों में सेल्फ स्टडी वाले स्टूडेंट्स का सफलता दर बढ़ा है. यूपी बोर्ड के टॉपर्स में 80% से ज्यादा स्टूडेंट्स वही हैं, जो किसी प्रोफेशनल कोचिंग के बजाय केवल स्कूल और खुद की पढ़ाई पर निर्भर रहते हैं.
UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड के स्कूलों का परिणाम कैसा रहा?
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 12वीं स्कूलों का पास प्रतिशत नीचे चेक कर सकते हैं-
- शासकीय विद्यालय: हाईस्कूल में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 87.93% रहा. इंटरमीडिएट में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 83.17% रहा.
- अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय: हाईस्कूल में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 86.98% रहा. इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण प्रतिशत 78.98% रहा.
- स्ववित्तपोषित विद्यालय: हाईस्कूल में इन स्कूलों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहां 92.32% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. इंटरमीडिएट में इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 81.00% रहा.
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट में कैदियों की परफॉर्मेंस कैसी रही?
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हाईस्कूल में राज्य की विभिन्न जेलों से कुल 68 बंदियों ने परीक्षा दी थी. उनमें से 67 सफल हुए. इनका उत्तीर्ण प्रतिशत बहुत ही शानदार (98.53%) रहा. वहीं, 135 बंदी परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी. इनमें से 114 पास हुए हैं. इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 84.44% रहा.
UP Board 10, 12 Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस से कैसे देखें?
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे डिटेल चेक कर लें-
- कक्षा 12 के मार्क्स चेक करनेै के लिए: UP12 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजें.
- कक्षा 10 का रिजल्ट चेक करने के लिए: UP10 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेज दें.
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तर पुस्तिकाओं का ‘रिटेंशन’
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड नियमानुसार रिजल्ट के बाद केवल 2 साल तक ही आपकी मूल कॉपियां सुरक्षित रखता है, इसलिए स्क्रूटनी के लिए समय पर आवेदन करना जरूरी है.
UP Board Result 2026 LIVE: 3 महीने का ‘विंडो’ पीरियड
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: अगर यूपी बोर्ड रिजल्ट में कोई तकनीकी गलती (नाम या मार्क्स में) है तो उसे सुधारने के लिए बोर्ड ने रिजल्ट के बाद 90 दिनों का समय तय किया है.
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: दूूसरे राज्यों के छात्रों की माइग्रेशन प्रक्रिया
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: दूसरे राज्यों से आकर यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए माइग्रेशन प्रक्रिया को इस बार पूरी तरह पेपरलेस (डिजिटल) कर दिया गया है.
UP Board 10th Topper 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट में छाए ये नाम
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में तीसरी रैंक पर 3 स्टूडेंट्स हैं-
1- अर्पिता
- प्रतिशत: 97.33%
- रोल नंबर: 1260938798
- स्कूल: बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर
2- ऋषभ साहू
- प्रतिशत: 97.33%
- रोल नंबर: 1261336104
- स्कूल: लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उल्डन, झांसी
3- परी वर्मा
- प्रतिशत: 97.33%
- रोल नंबर: 1261740270
- स्कूल: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
UP Board 10th Topper 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं की सेकंड टॉपर कौन है?
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में दूसरे नंबर पर अदिति हैं. इनका रोल नंबर और स्कूल का नाम आप नीचे चेक कर सकते हैं-
अदिति
- प्रतिशत: 97.50%
- रोल नंबर: 1261740214
- विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
UP Board 10th Topper 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश और अंशिका ने किया टॉप
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं में रैंक 1 पर प्रदेश की दो बेटियां हैं. दोनों ने समान अंकों के साथ यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है. इनकी डिटेल्स आप नीचे चेक कर सकते हैं.
1- कशिश वर्मा
- प्रतिशत: 97.83%
- रोल नंबर: 1260938803
- विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर
2- अंशिका वर्मा
- प्रतिशत: 97.83%
- रोल नंबर: 1261740223
- विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
UP Board 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं में इन जिलों का है दबदबा
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट में सीतापुर, बरेली और बाराबंकी जिलों में स्थित विद्यालयों की छात्राओं ने टॉप किया है.
UP Board 10th Result 2026 LIVE यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इन जिलों का दबदबा
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर, बाराबंकी और झांसी जिलों के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. खास तौर पर द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, बाराबंकी और बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., सीतापुर के कई स्टूडेंट्स टॉप-3 में शामिल हैं.
UP Board 12th Topper List 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर शिखा वर्मा (97.60%), द्वितीय स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा (97.20%), तृतीय स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी अंक मिले.
UP Board 10th Topper 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा हैं. दोनों ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. द्वितीय स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ अदिति हैं, तृतीय स्थान पर अर्पिता के 97.33% हैं, ऋषभ साहू और परी वर्मा के भी समान अंक हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



