सोनम खान ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड में पहली बार बर्फ देखकर वह इतनी उत्साहित हो गईं कि उसे सच में खाने लगीं. उनकी इस मासूम हरकत को देखकर मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोनम ने कहा कि उस वक्त वह बेहद नई थीं और हर चीज को लेकर उत्साह से भरी हुई थीं. यह अनुभव उनके लिए सिर्फ शूटिंग नहीं, बल्कि जिंदगी का यादगार पल बन गया, जिसे वह आज भी मुस्कुराते हुए याद करती हैं.
सोनम खान की पहली फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था.
सोनम ने बताया कि फिल्म विजय की शूटिंग के सिलसिले में वे पहली बार भारत से बाहर स्विट्जरलैंड गई थीं. पहली बार बर्फ को करीब से देखने के उत्साह में उन्होंने उसे सच में खाना शुरू कर दिया था.
उन्होंने लिखा, ‘मेरी मासूमियत को देखकर फिल्ममेकर यश चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. यश जी ने उस समय मेरे अंदर के बच्चे को महसूस कर लिया था.’
सोनम ने आगे बताया कि उस दौरान उनके लिए एक चुनौती बढ़ गई थी, जब स्विट्जरलैंड पहुंचने पर उनका सारा सामान खो गया था. उन्होंने लिखा, ‘इस बैग में डिजाइनर भानु अथैया द्वारा तैयार किए गए बेहद खास कपड़े थे. कपड़े खो जाने के गम से मैं बच्ची की तरह रोने लगी थी, क्योंकि मेरे पास शूटिंग के लिए कुछ भी नहीं बचा था.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



