PM Narendra Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहें हैं. साल 2026 में पीएम मोदी का ये पहला दौरा है. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी काशी को कई खास सौगात भी देंगे. इन सौगातों में सिग्नेचर ब्रिज, नगर निगम का नए भवन, कमिश्नरी भवन सहित कई अन्य परियोजनाओं शामिल है. पीएम मोदी इन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
वाराणसी में मालवीय पुल के पास सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा, जिस पर रेल और सड़क दोनों की सुविधा होगी. मॉडल के मुताबिक, गंगा पर बनने वाले इस ब्रिज के ऊपर सिक्स लेन की सड़क होगी और उसके नीचे चार रेल लाइनें बिछाई जाएंगी. इसे तैयार करने में करीब 2642 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस पुल के निर्माण के बाद इसका सीधा फायदा बिहार और पश्चिम बंगाल को मिलेगा और रेल लाइन विस्तार के बाद इन दोनों राज्यों का सफर आसान हो जाएगा.
शिलान्यास के बाद करीब 2 साल में इस पुल के निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पुल की लंबाई 1 किलोमीटर से अधिक होगी और आने वाले समय में यह वाराणसी की नई पहचान बनेगा. सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बनने वाले चार रेल ट्रैक पर ऑटोमेटिक सिग्नल की व्यवस्था होगी. बता दें कि साल 2018 में ही इसके निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था.
इसके अलावा वाराणसी में सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय की जगह उनका नया और सबसे हाईटेक भवन भी तैयार होगा. इस भवन का लुक लखनऊ के विधानसभा जैसा होगा. इस भवन में मंदिर के शिखर की झलक भी होगी. इसके अलावा इसकी सीढियां घाटों के सीढ़ियों जैसा होगा. फिलहाल G-4 में इस भवन का निर्माण होगा. जरूरत के हिसाब से बाद में इसका विस्तार G-7 तक किया जा सकेगा. इस भवन में खूबसूरत सदन के साथ नगर निगम विभाग से जुड़े सभी कार्यालय एक जगह एक छत के नीचें होंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा 28 अप्रैल को पीएम मोदी रामनगर में बने 100 बेड के वृद्धाश्रम की सौगात भी देंगे. इस आश्रम में बुजुर्गों को थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसे नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएसआर फंड से तैयार किया गया है, जिस पर 23.14 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. बता दें कि इसका संचालन एक एनजीओ की मदद से किया जाएगा.
वाराणसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण भी किया जाएगा. 315 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाईटेक अस्पताल में आईसीयू वार्ड के अलावा बर्न यूनिट, डायलिसिस सेंटर, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, कैफेटेरिया, ओपीडी और आईपीडी वार्ड सहित कई आधुनिक सुविधाएं होंगी. इसके अलावा इस 8 मंजिला अस्पताल में 300 गाड़ियों की क्षमता वाला मल्टीस्टोरी पार्किंग भी बनाया जाएगा.
वहीं पांडेयपुर में 198 बेड का नया अस्पताल भी बनाया जाएगा, जो मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध होगा. इस अस्पताल में मरीजों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी. यहां ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी वार्ड, स्पेशल वार्ड सहित कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसे तैयार करने में करीब 140 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके निर्माण के बाद मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिल सकेंगी.
इन सबके अलावा वाराणसी में गंगा पार रामनगर और सूजाबाद क्षेत्र में शहर जैसी बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए सीवर और पेयजल पाइपलाइन भी बिछाई जाएंगी. इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 235 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बरेका के इंटर कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे. इस नई सीवर लाइन व्यवस्था से सीधे तौर पर लगभग तीन लाख की आबादी को फायदा मिलेगा.
इसके अलावा वाराणसी में विकास भवन के सामने नया 10 मंजिला ट्विन टॉवर बनाया जाएगा. इस नए कमिश्नरी भवन में 45 सरकारी विभाग एक साथ शिफ्ट होंगे. 50,000 वर्ग मीटर में बनने वाले इस भवन पर करीब 175 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



