Image Slider

Last Updated:

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार इस परियोजना को एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है. इसे केवल एक नर्सरी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे एक संपूर्ण इको पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और पर्यटन का समन्वय देखने को मिलेगा. यह पहल अयोध्या को एक आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी.

ख़बरें फटाफट

अयोध्या: अयोध्या को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की शुरुआत की है. पर्यावरण संरक्षण और शहरी हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगभग 1.82 करोड़ रुपये की लागत से एक हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएगी. यह नर्सरी न केवल शहर की हरियाली बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा करेगी.

अयोध्या के कुशमाहा में बनेगी नर्सरी

यह आधुनिक नर्सरी अयोध्या के कुशमाहा क्षेत्र में विकसित की जाएगी. जिसे एक इको पार्क के रूप में भी तैयार करने की योजना है. इस परियोजना का उद्देश्य केवल पौधों का उत्पादन करना नहीं है. बल्कि इसे एक आकर्षक हरित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना भी है. जहां लोग प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकें. यहां आने वाले पर्यटक हरियाली के बीच सुकून के पल बिता सकेंगे और विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों का अनुभव भी कर पाएंगे.

इस हाईटेक नर्सरी में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उन्नत और गुणवत्तापूर्ण पौधे तैयार किए जाएंगे.इसमें फलदार, फूलदार, सजावटी और औषधीय पौधों के साथ-साथ विदेशी प्रजातियों के पौधे भी उपलब्ध होंगे.इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को एक ही स्थान पर विविध प्रकार के पौधे आसानी से मिल सकेंगे.

इको पार्क के रूप में होगा विकसित

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार इस परियोजना को एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है. इसे केवल एक नर्सरी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे एक संपूर्ण इको पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और पर्यटन का समन्वय देखने को मिलेगा. यह पहल अयोध्या को एक आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी. स्थानीय किसानों में भी इस योजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है किसानों का मानना है कि उन्नत और गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता से उनकी खेती में सुधार होगा बेहतर उत्पादन के साथ उन्हें बाजार में अपनी फसलों के लिए अच्छी कीमत भी मिल सकेगी इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||