Image Slider

होमखेलक्रिकेटक्या गुजरात टाइटंस की टीम होटल में रबाडा स्मोकिंग कर रहे थे? वीडियो वायरल

Last Updated:

हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि News18 Hindi इस वीडियो की असलियत की पुष्टि नहीं कर सका है. वीडियो में रबाडा नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ और लोग भी दिख रहे हैं. सभी को गुजरात टाइटंस से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है. इसी वजह से वीडियो के समय और स्थान को लेकर और भी अनिश्चितता बढ़ गई है.

Zoom

क्या गुजरात टाइटंस की टीम होटल में कगिसो रबाडा स्मोकिंग कर रहे थे? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

नई दिल्ली. कगिसो रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमें गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज को कथित तौर पर एक सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है. फिलहाल लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है. इस क्लिप ने इंटरनेट पर काफी चर्चा छेड़ दी है, फैंस वीडियो की असलियत पर बहस कर रहे हैं. ये वीडियो सही है या फिर इसके साथ छोड़छाड़ की गई है ये साफ नहीं हो पाया.

यह साफ कर देना चाहते हैं कि News18 Hindi इस वीडियो की असलियत की पुष्टि नहीं कर सका है. वीडियो में रबाडा नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ और लोग भी दिख रहे हैं. सभी को गुजरात टाइटंस से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है. इसी वजह से वीडियो के समय और स्थान को लेकर और भी अनिश्चितता बढ़ गई है.

रबाडा इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं. वह फिलहाल पर्पल कैप की रेस में सातवें स्थान पर हैं, छह मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं. दाएं हाथ के इस गेंदबाज का औसत 22.20 है और इकोनॉमी रेट 9.73 है. इससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण में उनका असर साफ नजर आता है, भले ही कुछ मैचों में वह महंगे साबित हुए हों.

इस वीडियो के फिर से सामने आने के बाद रबाडा के पुराने अनुशासनात्मक रिकॉर्ड पर भी ध्यान गया है. पिछले आईपीएल सीजन में उन्हें दक्षिण अफ्रीकी इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग फ्री स्पोर्ट्स द्वारा एक महीने का बैन लगाया गया था. वह टूर्नामेंट के बीच में ही बाहर हो गए थे ताकि सस्पेंशन पूरा कर सकें, फिर टीम में वापस लौटे थे. हालांकि, डोपिंग मामले की पूरी जानकारी कभी सार्वजनिक नहीं हुई, जिससे अटकलें लगती रहीं.

इस सीजन की शुरुआत में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक वायरल वीडियो में युजवेंद्र चहल को कथित तौर पर सिगरेट पीते और गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया था. उस वीडियो की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने इस व्यवहार की आलोचना की थी और चिंता जताई थी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||