दिल्ली के साउथ-ईस्ट इलाके कैलाश हिल्स में 22 अप्रैल की सुबह जब IRS पिता और उनकी पत्नी जिम के लिए निकले तो पहले से घात लगाकर बैठे शैतान राहुल मीणा ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसकी दरिंदगी का खुलासा सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. राहुल ने 40 मिनट तक घर के अंदर कत्लेआम मचाया. इस दौरान मदद की गुहार लगाती टॉपर लड़की की चीखें दीवारों के अंदर ही कैद होकर रह गईं.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नौकर राहुल मीणा पहले इस घर में करीब 8 महीने तक काम कर चुका था. उसे डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था. उसे निकालने था कि वह पैसे उधार लेता था लेकिन वापस नहीं करता था. इस वजह से उसके मन में गुस्सा भी था. हालांकि घर में 8 महीने बिताने के बाद उसे हर कोने की जानकारी थी, CCTV की लोकेशन और परिवार की डेली लाइफस्टाइल की हर बात उसे पता थी. इन्हीं चीजों ने उसे वारदात करने में मदद की.
सुबह-सुबह 40 मिनट मचाया कत्लेआम
जांच के मुताबिक सुबह करीब 6:40 बजे आरोपी कॉलोनी में दाखिल हुआ. CCTV फुटेज में वह काले कपड़ों में नजर आ रहा था. करीब 6:49 बजे वह घर के अंदर पहुंचा. उसे पता था कि अतिरिक्त चाबी कहां रखी जाती है. अंदर पहुंचते ही वह सबसे पहले ऊपर छत पर बने लड़की के स्टडी रूम की तरफ पहुंचा. वह स्टडी रूम एकदम शांत और एकांत में बना था ताकि बेटी आराम से बिना किसी दुविधा और डिस्टरर्बेंस के पढ़ सके, लेकिन वारदात के दिन यही एकांत और शांति उसकी जान की दुश्मन बन गई.
लड़की को घसीटते हुए ले गया नीचे
इतने पर भी राहुल मीणा का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने छात्रा के साथ इस हालत में दुष्कर्म किया. तब तक लड़की शायद मर चुकी थी, लेकिन राहुल मीणा उसे खींचकर सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे ले गया और वहां बायोमेट्रिक सिस्टम वाली अलमारी और लॉकर का दरवाजा खोलने के लिए उसका अंगूठा लगाया, लेकिन लॉकर नहीं खुला.
कपड़े बदले और निकल गया बाहर
तब आरोपी ने पेंचकस और अन्य चीजों की मदद से अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे 2 से ढ़ाई लाख रुपये और ज्वैलरी एक बैग में भर ली. लड़की के साथ बेरहमी के दौरान उसके कपड़े और चप्पलें भी खून से सन गई थीं तो बाहर निकलकर पकड़े जाने के डर से पहले उसने वहां अपने कपड़े उतारे और अलमारी में रखे लड़की के भाई के कपड़े पहन लिए और फिर करीब 40 मिनट तक इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह 7:20 से 7:22 के बीच बिना किसी को भनक लगे बैग लेकर घर से बाहर निकल गया.
गंदी आदतों का था शिकार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा कम उम्र से ही गलत आदतों का शिकार था. वह तीन पत्ती जैसे गेम खेलता था और पैसे देकर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाता था. इस लत ने उसे मानसिक रूप से विकृत कर दिया था. पुलिस को पता चला है कि इस घटना से एक दिन पहले भी उसने अलवर में एक शादीशुदा महिला का रेप किया था और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था.
निकाले जाने का बदला लेना चाहता था
पुलिस का अनुमान है कि राहुल मीणा नौकरी से निकाले जाने से गुस्सा था और शायद इसी का बदला लेना चाहता था. इसीलिए उसने नौकरी छूटने के डेढ़ महीने बाद ही इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया. या यह भी संभव है कि अपनी गंदी आदतों के चलते उसकी नजर आईआरएस की टॉपर बेटी पर थी.
जीत गई क्ररता, हार गया भरोसा और योग्यता
इस घटना में सबसे बड़ी बात भरोसे के टूटने की है. जिस नौकर को भरोसा करके घर में रखा, उसी ने नौकरी से निकाले जाने पर पूरी दुनिया उजाड़ दी. यहां एक पढ़ी-लिखी होनहार लड़की इस क्रूरता की भेंट चढ़ गई. एक टॉपर छात्रा जो कभी देश का भविष्य अपने हाथों से लिखती, उसकी जिंदगी इतनी वीभत्स तरीके से खत्म हो गई.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



