Last Updated:
Nitin Nabin Exclusive Interview: नेटवर्क 18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने असम में परिसीमन (Delimitation) को लेकर कांग्रेस के आरोपों की धज्जियां उड़ा दीं. नवीन ने कहा कि अगर केवल कागजी लकीरें खींचने से सरकारें बनतीं, तो कांग्रेस कभी सत्ता से बाहर ही नहीं होती. उन्होंने असम में बीजेपी की जीत का श्रेय गवर्नेंस और विकास को दिया है.
असम में क्या फेल हो गया कांग्रेस का परिसिमन वाला नैरेटिव?
Nitin Nabin Exclusive Interview With Rahul Joshi: पश्चिम बंगाल चुनाव के शोर के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेटवर्क 18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए इंटरव्यू में असम की राजनीति और परिसीमन (Delimitation) को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. जब राहुल जोशी ने कांग्रेस और विपक्ष के उन दावों पर सवाल किया कि असम में बीजेपी केवल परिसीमन के फायदे की वजह से जीत रही है, तो नवीन ने बड़े ही बेबाक अंदाज में कांग्रेस के इतिहास का आईना दिखा दिया.
राहुल जोशी- असम को कैसे देखते हैं? विपक्ष का कहना है कि अगर असम में बीजेपी की सरकार बनेगी तो डीलिमिटेशन के फायदे की वजह से बनेगी. आप इसको कैसे देखते हैं?
नितिन नवीन- मेरे जो कांग्रेस के साथी लोग हैं, डिलिमिटेशन तो आपने भी कई बार कराया है. क्यों नहीं आप लगातार सरकाब बनाते हैं. सरकार अगर डिलिमेटेशन से बनती तो आपकी सरकार तो कभी नहीं जाती. वो जनता के मैंडेट से बनती है. जनता के बीच हमारा क्या अप्रोच है, क्या हमारा रीच है, हमने डेवलपमेंट कितना किया है, लॉ एंड ऑर्डर कैसा दिया हमने, गवर्नेंस कैसी दी. इन मुद्दों से सरकार बनती है. अगर ऐसा होता तो दिल्ली में बैठे-बैठे जिन लोगों ने डिलिमिटेशन बनाया था वही अभी तक सत्ता में रहते.
‘परिसीमन से सरकार बनती, तो कांग्रेस अमर होती’
नितिन नवीन ने राहुल जोशी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का यह तर्क पूरी तरह बेबुनियाद और उनकी हताशा का प्रतीक है. उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा- ‘मेरे जो कांग्रेस के साथी लोग हैं, परिसीमन तो आपने भी कई बार कराया है. क्यों नहीं आप लगातार सरकार बनाते हैं? अगर सरकारें केवल परिसीमन से बनतीं, तो दिल्ली में बैठकर सालों तक परिसीमन करने वाली आपकी सरकार कभी सत्ता से बाहर ही नहीं जाती.’
नितिन नवीन ने बताए जीत के चार मंत्र
नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि बीजेपी की असम में सफलता किसी चुनावी इंजीनियरिंग का नतीजा नहीं, बल्कि जमीन पर किए गए काम का परिणाम है. उन्होंने जीत के चार मुख्य स्तंभ बताए. पहला- जनता का मैंडेट, दूसरा- डेवलपमेंट, तीसरा- लॉ एंड ऑर्डर और चौथा गुड गवर्नेंस.
नवीन ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि बाउंड्री बदलने से वोट मिल जाएंगे, वे लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने तर्क दिया कि जनता उस पार्टी को चुनती है जिसकी ‘अप्रोच’ और ‘रीच’ उनके प्रति ईमानदार होती है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर परिसीमन ही जीत की गारंटी होता, तो आज भी वही लोग राज कर रहे होते जिन्होंने आजादी के बाद से देश का नक्शा और क्षेत्र कई बार बदले. राहुल जोशी के साथ इस बातचीत में नितिन नवीन ने यह साफ कर दिया कि बीजेपी असम हो या बंगाल, ‘परफॉरमेंस’ की राजनीति पर यकीन करती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



