Image Slider

A fraudster swindled a young man out of one lakh rupees by deceiving him.



लोनी। ठग ने क्रेडिट कार्ड से नकद रुपये देने के नाम पर लालबाग कॉलोनी निवासी उपेंद्र राघव से एक लाख रुपये की ठगी हो गई।पीड़ित ने बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी की ऑनलाइन साइड से क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये के लिए अप्लाई किया था। कंपनी ने रुपये निकालने का एक प्रतिशत से कम का शुल्क बताते हुए अपने कर्मचारी को उनके पास भेजा। कर्मचारी ने घर जाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एक लाख रुपये काट लिए। आरोप है कि युवक 10 मिनट में एक लाख रुपये देने की बात कहते हुए घर से भाग गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर निजी कंपनी के कर्मचारी अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||