Image Slider

Last Updated:

सिनेमा की दुनिया में नाम कमाने का सपना लिए कई कलाकार फिल्मों में कदम रखते हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे हैं जिन्हें ग्लमैर की दुनिया कुछ खास पसंद नहीं आई. करियर के पीक पर 2 एक्ट्रेस ने फिल्मों का मोह-माया त्याग शादी कर ली थी. वहीं एक हीरोइन ने सबकुछ छोड़ संन्यास ले लिया था.

नई दिल्ली. असिन ने गजनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जो उन्हीं की साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक थी. इस फिल्म से असिन रातोंरात मशहूर हो गई थी. अपनी मासूमियत और अदाकारी से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था. साल 2015 में असिन को आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ऑल इज वेल में देखा गया था. इस फिल्म में बाद एक्ट्रेस ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

Asin rahul Sharma

2016 में असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की और वो ग्लैमर और फिल्मों की दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गईं. शादी के बाद से असिन न फिल्मों में एक्टिव हैं और न ही सोशल मीडिया पर है. पिछले 10 सालों में एक्ट्रेस कहां हैं और क्या करती हैं इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वो अपने परिवार और बेटी के साथ एक शांतिपूर्वक जिंदगी बिता रही हैं.

uday Chopra

यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से एक्टिंग डेब्यू किया था. उसके बाद उन्हें धूम में देखा गया था. यशराज फिल्म्स जैसे प्रतिष्ठित फिल्म परिवार से होने के बावजूद उदय ने खुद को साबित करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बदलते ट्रेंड और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्हें एहसास हुआ कि अभिनय में उनका सफर सीमित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

uday Chopra

एक्टिंग में सिक्का न जमा पाने के बाद उदय चोपड़ा ने कैमरा के सामने से हटकर कैमरा के पीछे करियर बनाने की ठानी. उन्होंने अपने पिता यश चोपड़ा और भाई आदित्य चोपड़ा के साथ फिल्म मेकिंग की कमान संभाली.

गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेश’ से शानदार डेब्यू किया था. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से गायत्री जोशी को रातोंरात खूब लोकप्रियता मिली थी. पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद ही एक्ट्रेस ने फिल्मों से हमेशा के लिए दूरी बना ली थी. फिल्म के रिलीज के कुछ समय बाद ही उन्होंने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और एक्टिंग से पूरी तरह दूरी बना ली.

Zaira Wasim

जायरा वसीम ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ (2016) में गीता फोगाट के बचपन का किरदार अदा किया था. उसके बाद वो आमिर खान के साथ ही सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आई थी. साल 2019 में जायरा वसीम के प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म स्काई इज पिंक में अहम किरदार अदा किया था. ये उनकी आखिरी फिल्म थी जिसके बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं. जायरा वसीम का मानना था कि फिल्मों की दुनिया में आने की वजह से वो धर्म की राह से भटक रही थीं.

साहिल खान ने 2000 के दशक की शुरुआत में ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों के जरिए अच्छी-खासी पहचान बना ली थी. अपनी फिटनेस और यंग, एनर्जेटिक इमेज के कारण वह उस दौर के यूथ में काफी पॉपुलर रहे.कुछ समय तक फिल्मों में काम करने के बाद साहिल खान ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया. उन्होंने अपने करियर की दिशा बदलते हुए बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री पर ध्यान केंद्रित किया, जहां उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. अब वो फिटनेस कोच और जिम ओनर हैं.

बरखा मदान ने 1990 के दशक में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. वह मिस इंडिया 1994 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टीवी की दुनिया में कदम रखा. वो अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ियों के खिलाड़ी फिल्म में नजर आईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने सब मोह-माया त्याग दिया. ग्लैमर तो दूर उन्होंने आम जिंदगी से भी दूरी बना ली. बरखा मदान ने बौध धर्म अपना संन्यास ले लिया.

priynka harman baweja

हरमन बावेजा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘लव स्टोरी 2050’ से डेब्यू किया था और खूब चर्चा बटोरी थी. हालांकि, उनकी अगली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया और फिल्म प्रोडक्शन और राइटिंग में काम करने लगे. 2023 में उन्होंने वेब सीरीज ‘स्कूप’ में सपोर्टिंग रोल निभाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफल वापसी की. वो फिल्म प्रोडक्शन में सक्रिय हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||