रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ओटीटी परर जल्द ही रिलीज होने वाली है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 1750 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ओटीटी पर जल्द आने की संभावना है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है. फैंस अब इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स की एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ करोड़ों की डील हो चुकी है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
‘धुरंधरः द रिवेंज’ के मेकर्स ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म से करोड़ों की डील तो कर ली है. लेकिन इसे ओटीटी पर देखने के लिए फैंस को लगभग 1 महीने और इंतजार करना पड़ेगा. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधरः द रिवेंज’ मई के आखिरी या जून 2026 की शुरुआत में स्ट्रीम हो सकती है. इसके राइटर्स जियो हॉटस्टार ने खरीदे हैं. बताया जा रहा है कि यह डील करीब 150 करोड़ रुपये की है, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर हुई थी, लेकिन ‘धुरंधरः द रिवेंज’ एक अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा, जिससे डिजिटल रिलीज की रणनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है. अब ‘धुरंधर 2’ मई के अंत या जून की शुरुआत में स्ट्रीमिंग शुरू कर सकती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
आमतौर पर, कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज के 28 दिन के बाद कभी भी ओटीटी पर रिलीज हो जाती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस और कमाई को देखते हुए मेकर्स 2-3 महीने का समय ले रहे हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता ही देरी की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
हालांकि, इस बार मेकर्स फिल्म के शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के चलते डिजिटल रिलीज को थोड़ा टाल सकते हैं. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और रिलीज के हफ्तों बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
हाल ही में यह पहली हिंदी फिल्म बनी है जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार किया है. इसी वजह से मेकर्स ओटीटी पर लाने से पहले थिएटर से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
‘धुरंधर 2’ की सक्सेस मेकर्स और कालाकार काफी खुश हैं. आदित्य दर फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट कॉस्ट्यूम डिजाइन, म्युजिक कंपोजर और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए लगातार सराहना पोस्ट कर रहे हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



