Image Slider

होमफोटोcareerये हैं वाराणसी के वो टॉप 5 स्कूल, जहां एडमिशन के लिए लगती है लंबी कतारें

Last Updated:

Varanasi Top 5 Best School: हर किसी की चाह होती है कि उनका होनहार पढ़-लिखकर नाम रौशन करे. इसके लिए अच्छे स्कूल का होना बेहद जरूरी है. आप भी ऐसे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अच्छे स्कूल की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. आइए वाराणसी के उन बेस्ट स्कूलों के बारे में जानते हैं, जहां एडमिशन के लिए पैरेंट्स की भीड़ लगती है.

वाराणसी का दिल्ली पब्लिक स्कूल शहर के सबसे महंगे स्कूल में से एक है. इस स्कूल का एनवायरमेंट काफी अच्छा है. यहां के क्लास रूम के साथ लैब भी काफी बेहतरीन हैं. फीस महंगा होने के बावजूद हर पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए यहां एडमिशन की चाहत रखता है. नेशनल हाइवे- 2 पर यह स्कूल स्थित है. स्कूल का कैम्पस भी काफी बड़ा है. यहां बच्चों को अलग-अलग एक्टिविटी भी कराई जाती है.

शहर का बेस्ट स्कूल

इसके अलावा यहां स्टूडेंट्स के एजुकेशन के लिए बेहतर टीचर्स भी है. वहीं बच्चों को लाने और ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा है. इस स्कूल में एडमिशन के बाद आप पूरी तरह से फ्री रहने वाले हैं. शहर के बड़े उद्योगपति, अफसर और कई वीवीआईपी के बच्चे यहां पड़ते है. यहां आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर सलाना करीब 1 लाख 30 हजार से 1 लाख 80 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ेगा.

वाराणसी का सनबीम एकेडमी स्कूल भी काफी नामचीन स्कूल है. यहां हाईटेक क्लास रूम की व्यवस्था भी है. सीबीएसई बोर्ड पर आधारित इस स्कूल में हर साल 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में अच्छे मार्क्स आते हैं. कई बार सिटी टॉपर भी इसी स्कूल से आते है. यहां आपको ट्रांसपोटेशन और हॉस्टल सुविधा भी मिल जाएगी. इसका चार्ज फीस से अलग होगा. इस स्कूल में आपके बच्चे का भविष्य काफी बेहतर हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शहर में है कई ब्रांच

वाराणसी शहर में सनबीम के कई ब्रांच हैं. इसके अलावा आस-पास के जिलों में भी इस स्कूल की अन्य ब्रांच हैं. एक आकंड़े के मुताबिक, इस स्कूल में एडमिशन के लिए करीब 25000 रुपये देने होंगे. इसके अलावा हर महीने की फीस 6000 से 11000 रुपये के करीब होगी. सनबीम अकेडमी के अलावा सनबीम डालिम्स, सनबीम सनसिटी भी काफी बेहतर स्कूल में से एक है.

मिलेगा बेहतर माहौल

संत अतुलानंद स्कूल में भी आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सकते हैं. मीडियम क्लास के पैरेंट्स के लिए यह स्कूल काफी बेहतर है. यहां एडमिशन के लिए काफी लंबी कतार लगी होती है. यह स्कूल प्री से लेकर 12 वीं तक है. वाराणसी के शिवपुर इलाके में यह स्कूल है. इस स्कूल में हॉस्टल के साथ-साथ एजुकेशन के लिए काफी अच्छा माहौल है. इसके अलावा भी यहां प्ले ग्राउंड, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, कैमिस्ट्री लैब, आडोटोरियम सहित कई अन्य सुविधाएं हैं.

बेहतर और हाईटेक सुविधा

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल भी काफी फेमस स्कूल है. इस स्कूल में स्टूडेंट्स के एजुकेशन के साथ उनके कौशल विकास पर भी विशेष फोकस होता है. वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के तरना में यह स्कूल है. यहां की फैकल्टी भी काफी अच्छी है. यहां क्लासरूम में टीचर्स का फोकस हर स्टूडेंट्स पर होता है. यहां भी आपके होनहारों को बेहतर क्लासरूम के साथ इंडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड की सुविधा मिलेगी. इस स्कूल में एक साल की कुल फीस 84,000 रुपए के करीब है, जिसमें 31,500 रुपये एडमिशन फीस है. हालांकि बुक्स और ड्रेस के लिए आपको अतिरिक्त खर्च करना होगा.

लगती है एडमिशन के लिए भीड़

आर्यन इंटरनेशनल स्कूल भी शहर के नामचीन स्कूलों में से एक है. अप्रैल के महीने में यहां एडमिशन के लिए पैरेंट्स की भीड़ लगी होती है. यहां पढ़ाई के साथ एक्सट्रा एक्टिविटी से आपका होनहार दूसरों से काफी आगे होगा. सीबीएसई बोर्ड पर आधारित इस स्कूल में नर्सरी से 12 वीं तक कि पढ़ाई होती है. इस स्कूल का कैम्पस भी काफी बड़ा है. नेशनल हाइवे- 2 पर यह स्कूल है. इस स्कूल में भी आपको ट्रांसपोटेशन की सुविधा मिल जाएगी.

बीएलडब्ल्यू में स्थित सेंट जॉन्स स्कूल शहर का काफी पुराना और नामचीन स्कूल है. 1963 में इसकी स्थापना हुई थी. इस स्कूल में LKG में एडमिशन के लिए 5,000 रुपये एडमिशन फीस और 3,190 रुपये मंथली फीस आपको देना होगा. हालांकि यही फीस स्ट्रचर क्लास 1, 2 और 3 तक के लिए निर्धारित किया गया है. इस स्कूल में भी पढ़ाई का इंवॉरमेंट काफी बेहतर है. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी यहां के बच्चे काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||