Image Slider

 

नई दिल्ली. आंदोलन फिल्म का ‘आएगी हर पल तुझे मेरी याद’ 90 के दशक का सदाबहार रोमांटिक गाना है. इस गाने को गोविंदा और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया है. फिल्म में इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह गाना आज भी प्रेमियों के बीच काफी मशहूर है. इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से कुमार सानू और अलका याग्निक ने सजाया है, जिनकी जोड़ी उस दौर में हिट गानों की गारंटी मानी जाती थी. नदीम-श्रवण की जोड़ी ने इसमें रूहानी संगीत दिया है, जो सीधे दिल को छूता है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो बिछड़ते हुए प्यार और यादों की तड़प को बहुत ही खूबसूरती से बयां करते हैं. आज भी म्यूजिक चैनल्स पर यह गाना अक्सर सुनाई देता है, जो हमें बॉलीवुड के उस यादगार मेलोडी वाले दौर की याद दिलाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||