Image Slider

होमताजा खबरदेशकोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर के घर ईडी की रेड, सोना पप्पू केस में एक्शन

Last Updated:

ED Raid Kolkata Deputy Police Commissioner : ईडी की टीम ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास और सन एंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय कामदार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई सोना पप्पू और जॉय कामदार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के सिलसिले में की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर के घर ईडी की रेड, सोना पप्पू केस में एक्शनZoom

ईडी ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर पर छापेमारी की है.

कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास और सन एंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय कामदार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है. कुल तीन जगहों पर तलाशी ली जा रही है, जिनमें दो ठिकाने शांतनु सिन्हा बिस्वास से जुड़े हैं, जबकि एक लोकेशन जॉय कामदार से संबंधित बताई जा रही है.

ईडी की टीम कोलकाता के बालीगंज इलाके में स्थित बिस्वास के आवास और बेहाला स्थित जॉय कामदार के घर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. यह कार्रवाई सोना पप्पू और जॉय कामदार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के सिलसिले में की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी इस दौरान कई अहम दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है, ताकि पैसों के लेन-देन और कथित अवैध नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा सके. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और ईडी की टीम सभी एंगल से पड़ताल कर रही है. आने वाले समय में इस केस में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

ईडी ने करीब हफ्ते भर पहले विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े मामले में हावड़ा के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव लाल और भूमाफिया जॉय कामदार को समन जारी किया था. वहीं, टीएमसी के नेता भी इस मामले में जांच के दायरे में हैं. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई टीएमसी नेताओं की भूमिका भी सामने आ रही है, जिसके कारण वे जांच के दायरे में है.

हाल ही में ईडी ने कोलकाता में आठ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था. तलाशी के दौरान लगभग 1.47 करोड़ रुपये की नकदी, लगभग 67.64 लाख रुपये के सोने के गहने और चांदी, साथ ही कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए. तलाशी के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल सोना पप्पू करता था.

इसके अलावा, दक्षिण कोलकाता के फर्न रोड स्थित विश्वजीत पोद्दार के घर से एक रिवॉल्वर बरामद की गई, जिस पर ‘मेड इन यूएसए’ लिखा हुआ था.

विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू के अलावा अन्य आरोपियों पर दंगा करने, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र व आर्म्स एक्ट उल्लंघन में संलिप्त होने के आरोप हैं. कोलकाता पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे के आधार पर ईडी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. ना पप्पू कोलकाता के गोलपार्क के निकट कंकुलिया रोड पर हुई हिंसा के एक मामले में भी वॉन्टेड है और फिलहाल फरार चल रहा है.

About the Author

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||