Image Slider

Young Man Beaten with Sticks and Clubs After Being Lured to a Warehouse



लोनी। विकास कुंज कॉलोनी निवासी विजय को उसके ही तीन दोस्तों ने फोन कर बुलाकर लाठी डंडों से पीसा और घायल कर दिया। परिजन ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई रवि कुमार ने बॉर्डर थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उनका भाई विजय बृहस्पतिवार रात घर पर था। रात करीब तीन बजे विजय के पास उसके दोस्तों के कई कॉल आई। रात में कॉल देखकर सोचा कि दोस्त किसी संकट में है। उसने बात की तो दोस्तों ने उनको पास के गोदाम पर बुलाया। आरोप है कि गोदाम पर विजय के दोस्त दीपक, रोहन और हिमांशू पहले से मौजूद थे। आरोप है कि विजय के वहां पहुंचने पर तीनों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। विजय के सिर और शरीर के अन्य हिस्साें पर काफी चोट आई। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर तीन दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||