Image Slider

gbd



मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने गौरव कुमार को टेलीग्राम पर लिंक भेजकर खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले गौरव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टेलीग्राम पर एक लिंक आया था। उस पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड हुआ और कुछ देर बाद उनके खाते से 1.48 लाख रुपये निकल गए। गौरव ने इसकी जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||