How to Maintain Car AC in Summer: गर्मियों की शुरुआत होते ही कार का AC सही हालत में होना बेहद जरूरी हो जाता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच अगर गाड़ी का एसी ठीक से काम न करे तो सफर करना मुश्किल हो जाता है. गोरखपुर के अनुभवी AC मैकेनिक एजाज का कहना है कि समय पर सर्विसिंग, पाइप और गैस लाइन की जांच, कंप्रेसर और फिल्टर की देखभाल से कार का एसी लंबे समय तक बेहतर कूलिंग देता है. थोड़ी सी सावधानी और समय पर मेंटेनेंस से गर्मियों में बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.
गोरखपुर में पिछले करीब 20 साल से AC मैकेनिक का काम कर रहे एजाज बताते हैं कि कार के AC को सही हालत में रखने के लिए उसकी समय-समय पर सर्विसिंग कराना बहुत जरूरी है. अक्सर लोग सालों तक एसी की सर्विस नहीं करवाते. इसकी वजह से धीरे-धीरे उसकी कूलिंग कम होने लगती है. बाद में जब समस्या बढ़ जाती है, तब बड़ी खराबी सामने आती है और मरम्मत में ज्यादा खर्च करना पड़ता है.
एजाज के अनुसार बेहतर यही है कि गर्मी शुरू होने से पहले ही कार के AC की जांच और सर्विसिंग करवा ली जाए. इससे छोटी खराबी समय रहते ठीक हो जाती है और बाद में परेशानी नहीं होती.
यह भी पढ़ें: बैंक से कार लोन लेने जा रहे हैं? अप्लाई करने से पहले जान लें ये नियम, कभी रिजेक्ट नहीं होगी आपकी फाइल
पाइप और गैस लाइन की जांच भी है जरूरी
एजाज बताते हैं कि कार के बोनट को समय-समय पर खोलकर एसी से जुड़े पाइप और गैस लाइन की स्थिति भी देखनी चाहिए. कई बार पाइप कट जाते हैं या उनमें लीकेज हो जाता है. इससे AC की कूलिंग पर सीधा असर पड़ता है. इसके अलावा इंजन स्टार्ट होने के दौरान भी कुछ पाइप में फॉल्ट आ सकता है. अगर इन चीजों पर ध्यान न दिया जाए तो धीरे-धीरे एसी की क्षमता कम होने लगती है. इसलिए जरूरी है कि छोटी-छोटी खराबियों को भी नजरअंदाज न किया जाए.
कंप्रेसर और फिल्टर की भूमिका भी अहम
कार के AC में कंप्रेसर सबसे अहम पार्ट माना जाता है. अगर कंप्रेसर में कोई खराबी आ जाए तो AC पूरी तरह बंद भी हो सकता है. इसलिए कंप्रेसर की स्थिति पर हमेशा नजर रखनी चाहिए. इसके अलावा AC फिल्टर को भी समय-समय पर साफ करना या बदलना जरूरी होता है. अगर फिल्टर गंदा हो जाता है तो हवा का फ्लो कम हो जाता है, जिससे एसी की कूलिंग प्रभावित होती है. साफ फिल्टर से ठंडी हवा बेहतर तरीके से आती है और AC भी ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है.
AC से ज्यादा पानी टपकना भी हो सकता है खराबी
कई बार लोगों को लगता है कि गाड़ी के AC से पानी टपकना सामान्य बात है. कुछ हद तक यह सही भी है, लेकिन अगर पानी बहुत ज्यादा गिर रहा हो या लगातार ड्रिप हो रहा हो तो यह किसी खराबी का संकेत भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. तुरंत किसी मैकेनिक को दिखाना बेहतर रहता है ताकि समस्या समय रहते ठीक हो सके.
थोड़ी सावधानी से बच सकते हैं बड़ी परेशानी से
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कार के AC की नियमित सर्विसिंग, गैस की जांच और जरूरी पार्ट्स की सही देखभाल की जाए तो गर्मियों में बड़ी परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है. समय पर मेंटेनेंस कराने से न सिर्फ एसी की कूलिंग बेहतर रहती है बल्कि कार के अन्य पार्ट्स भी सुरक्षित रहते हैं. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले अपनी कार के AC की जांच जरूर करवा लें. इससे सफर ठंडा, आरामदायक और बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सकता है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



