वाराणसी के 6 सिनेमाघरों में चलेगी ‘धुरंधर 2’ की पेड प्रिव्यू, टिकट महंगे फिर भी बुकिंग फुल
Image Slider
Last Updated:
Dhurandhar 2 Movie:आईपी विजया के मैनेजर कृष्णा सिंह ने बताया कि अब तक करीब 10 हजार टिकट की बुकिंग हो चुकी है.ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन ही हुई है.वहीं इस शो को देखने के लिए फैन्स में भी भारी उत्साह है.
वाराणसी. मोस्ट अवेटेड मूवी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. फिल्म रिलीज के एक दिन पहले इसका पेड प्रिव्यू चलाया जाएगा. 18 मार्च को वाराणसी के 6 सिनेमाघरों में यह मूवी चलेगी. पेड प्रिव्यू के लिए भी वाराणसी के सिनेमाघरों में बुकिंग की भरमार है. 6 सिनेमाघरों में कुल 22 शो चलायें जाएंगे. आईपी विजया के मैनेजर कृष्णा सिंह ने बताया कि अब तक करीब 10 हजार टिकट की बुकिंग हो चुकी है. ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन ही हुई है.वहीं इस शो को देखने के लिए फैन्स में भी भारी उत्साह है.लोकल 18 से बातचीत में नमन विश्वकर्मा ने बताया कि हम इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. वैसे तो फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है लेकिन 18 को पेड प्रिव्यू के लिए ही उन्होंने टिकट बुक करा लिया है.इसके लिए उन्हें एक्सट्रा पैसे भी देने पड़े हैं लेकिन इसके लिए भी वो तैयार है.
Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें