Image Slider

होमखेलक्रिकेटजोश हेजलवुड की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, कम से कम इतने मैच से रहेंगे बाहर!

Last Updated:

Josh Hazlewood at least two match: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कम से कम पहले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे. हेजलवुड रिहैब से गुजर रहे हैं. अनफिट होने के कारण ये तेज गेंदबाज आईसीसी टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाए थे.

Zoom

जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, लेकिन सीजन के ओपनिंग मैच से पहले डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कम से कम दो मैचों से बाहर रहेंगे.

बता दें कि आईपीएल 2025 में आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में जोश हेजलवुड का अहम योगदान रहा था. वहीं अगर ये ऑस्ट्रेलियाई पेसर शुरुआत के दो मैचों में नहीं खेलते हैं और आरसीबी की शुरुआत खराब होती है तो फिर टीम को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में आरसीबी चाहेगी कि वह हेजलवुड जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़े.

टी20 विश्व कप से भी बाहर थे हेजलवुड

बता दें कि जोश हेजलवुड को आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले चोट लगी थी. टी20 विश्व कप के स्क्वाड में भी उनका नाम था, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए टीम के फिजियो ने उन्हें नहीं खेलने की सलाह दी थी. इस कारण वह हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप 2026 में नहीं खेल पाए थे. इसका परिणाम ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी.

आईपीएल 2025 में हेजलवुड ने लिए 22 विकेट

जोश हेजलवुड के लिए आईपीएल 2025 बहुत ही शानदार रहा था. जोश हेजलवुड टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. हेजलवुड ने आरसीबी के लिए दमदार खेल दिखाते हुए 12 मैचों में 22 विकेट लिए थे. आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया था. गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 मैच में 25 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा अफगानिस्तान के नूर अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 14 मैचों में 24 विकेट लेकर सनसनी मचाई थी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||