UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हुई थी. अब कल से करीब पौने तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो रहा है. यूपी बोर्ड का लक्ष्य यह कार्य 15 दिन में संपन्न कर लेना है. इसके बाद रिजल्ट जारी होगा.
UP Board Result 2026 : कॉपियों का मूल्यांकन 1 अप्रैल तक होगा.
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी. केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य में नियुक्त अध्यापकों और कार्मिकों के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. मूल्यांकन कार्य के संचालन के लिए 75 मुख्य नियंत्रक और 250 उप नियंत्रकों की तैनाती की गई है.
सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त
जिले स्तर पर मूल्यांकन कार्यों में प्रभावी निगरानी के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर किए गए हैं. प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर डीएम द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है. हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 4300 अंकेक्षक, 8550 उप प्रधान परीक्षक,और 83800 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं. इस प्रकार इंटरमीडिएट स्तर पर लगभग 2590 अंकेक्षक, 5300 प्रधान परीक्षक और 48990 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है. मूल्यांकन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नियुक्त लगभग 1 लाख 53 हजार कर्मियों द्वारा होगा.
कंट्रोल रूम से निगरानी
यूपी बोर्ड के कमांड एंड कंट्रोल रूम से सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक सभी 250 मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी होगी. ऑनलाइन सतत निगरानी के लिए छह-छह घंटे की दो शिफ्ट में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ,बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ यूपी बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है. यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की निष्पक्ष और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
18 फरवरी से 12 मार्च तक बोर्ड परीक्षा
गौरतलब है कि यूपी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और 12 मार्च को समाप्त हुईं. यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 082 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इस प्रकार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. जिसमें हाईस्कूल में लगभग 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.5 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में मिलाकर लगभग 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


