Bollywood Latest News Live: सोशल मीडिया पर आर माधवन के नाम का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है. इसे लेकर एक्टर ने अपने फैंस को अलर्ट किया है. आर माधवन ने फेक अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. दूसरी तरफ, अक्षय कुम…और पढ़ें
आर माधवन के नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहा फर्जीवाड़ा.
नई दिल्ली. अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक फ्रॉड अलर्ट जारी किया है. माधवन ने खुलासा किया कि कोई शख्स उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर खुद को उनकी टीम का हिस्सा बता रहा है और लोगों से संपर्क साध रहा है. एक्टर ने साफ किया कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने फैंस को सतर्क रहने की सलाह देते हुए जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
6 महीने तक हर दिन गायत्री मंत्र सुनते थे आमिर खान, ‘लगान’ की शूटिंग की शूटिंग से जुड़ा है किस्सा
फिल्म लगान की रिलीज को 25 साल पूरे हो चुके हैं. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया. इवेंट में दीया जलाने से पहले जूते उतारने के उनके संस्कार सोशल मीडिया पर खूब सराहे जा रहे हैं. इस दौरान आमिर ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि ‘लगान’ की शूटिंग के समय वह हर दिन गायत्री मंत्र सुनकर सेट पर जाते थे. उनके को-स्टार अखिलेंद्र मिश्रा बस में रोज यह मंत्र बजाते थे. आमिर ने याद किया कि हालांकि कुछ लोग अंग्रेजी गाने सुनने की फरमाइश करते थे, लेकिन उन्होंने गायत्री मंत्र सुनना ही पसंद किया और यह सिलसिला लगभग 6 महीने तक चला.
स्टाइलिस्ट की शादी में मेहमान बनकर पहुंचे रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका पादुकोण संग वायरल हुई तस्वीर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं. अपनी नन्ही परी दुआ के जन्म के बाद से ही कपल ने कैमरे और पब्लिक इवेंट्स से थोड़ी दूरी बना ली थी. लेकिन फैंस का यह इंतजार खत्म हुआ, जब दीपिका और रणवीर को एक साथ स्पॉट किया गया. यह कपल मशहूर स्टाइलिस्ट एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में शामिल होने पहुंचा था. वेडिंग सेरेमनी से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं.
रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री, इंटरनेट पर वायरल हुआ बाल्ड लुक
रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी और पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है. इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी, जब अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर की टोली ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था. अब रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है, जिसमें दो बड़े सरप्राइज मिले हैं. फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री हुई है और दूसरा यह है कि शरमन जोशी की घर वापसी हुई है. इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार का बाल्ड लुक में लुक में नजर आएंगे, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



