Image Slider

Last Updated:

Jamui News: जमुई जिला प्रशासन ने जिले में जैन थीम पार्क बनाने का प्रस्ताव भेजा है. इसके तहत यहां लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में जैन थीम पर आधारित फव्वारे युक्त भव्य पार्क का निर्माण कराया जाएगा. प्रशासन को उम्मीद है कि इन सुविधाओं के विकसित होने के बाद कुंडघाट जलाशय न केवल स्थानीय बल्कि राज्य और देश के पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण बन जाएगा.

भगवान महावीर की सारी जानकारी, जमुई में बीस एकड़ में बनेगा विशाल पार्कZoom

जमुई. बिहार का जमुई जिला भगवान महावीर के जन्मस्थान के लिये भी जाना जाता है. यहां भगवान महावीर से जुड़े कई सारी जगहें मौजूद हैं. लेकिन जल्द ही यहां कुछ ऐसा बनने वाला है, जिससे इस जिले की पहचान बदल जाएगी. दरअसल, जमुई जिला प्रशासन ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिससे अब हर किसी को भगवान महावीर से जुड़े सभी घटनाओं को जानने का मौका मिलेगा. जमुई जिला प्रशासन ने जिले में जैन थीम पार्क बनाने का प्रस्ताव भेजा है. इसके तहत यहां लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में जैन थीम पर आधारित फव्वारे युक्त भव्य पार्क का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए एक आधुनिक गेस्ट हाउस तथा एक भव्य प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा.

जिलाधिकारी नवीन ने इस योजना की पुष्टि करते हुए बताया कि परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दौरान मुख्यमंत्री के लछुआड़ आगमन पर इस योजना का विधिवत शिलान्यास किए जाने की संभावना है. बताते चलें कि कुंडघाट जलाशय क्षेत्र पहले से ही अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय रहा है. ऊंची-ऊंची पहाड़ियों, घने जंगलों और चारों ओर फैली हरियाली से घिरा यह इलाका प्रकृति प्रेमियों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को विशेष रूप से लुभाता है. प्रस्तावित फव्वारे युक्त जैन थीम पार्क बनने के बाद इस स्थल की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी.

बनाई जाएगी और भी कई सारी चीजें
बताते चलें कि इस पार्क में आकर्षक फव्वारों के साथ-साथ आधुनिक लाइटिंग, सुंदर पाथवे, बैठने की बेहतर व्यवस्था और हरियाली को संरक्षित रखते हुए सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा. इसके अलावा पर्यटकों के ठहरने की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले गेस्ट हाउस से बाहर से आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. भव्य प्रवेश द्वार इस पूरे क्षेत्र को एक अलग पहचान देगा और यह स्थान दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा. प्रशासन को उम्मीद है कि इन सुविधाओं के विकसित होने के बाद कुंडघाट जलाशय न केवल स्थानीय बल्कि राज्य और देश के पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण बन जाएगा.

यह भी पढ़ें- दोस्तों ने की हैवानियत की हदें पार, शराब पीने के बाद ‘प्राइवेट पार्ट’ के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत, झकझोर देगी रूह

देश विदेश से आते हैं जैन श्रद्धालु

गौरतलब है कि धार्मिक दृष्टि से भी कुंडघाट का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता के अनुसार यह पावन स्थल भगवान महावीर के च्यवन और दीक्षा कल्याणक से जुड़ा हुआ है. यही कारण है कि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी जैन श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं. प्रस्तावित जैन थीम पार्क के निर्माण के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आध्यात्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुंडघाट जलाशय क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. होटल, परिवहन, स्थानीय गाइड और छोटे व्यवसायों को भी इससे लाभ मिलने की संभावना है. प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद कुंडघाट जलाशय जमुई जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो जाएगा और आने वाले वर्षों में यह स्थान धार्मिक पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||