Last Updated:
Add Controversy : राजस्थान के झालावाड़ जिले की उपभोक्ता अदालत ने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और माउंटेन ड्यू कोल्डड्रिंक बनाने वाली कंपनी को ‘डर के आगे जीत है’ विज्ञापन के लिए नोटिस जारी किया है. यह पहला मौका नहीं है, जब कोई बॉलीवुड स्टार विज्ञापन के झमेले में फंसा है. इससे पहले भी बिग बी और अक्षय कुमार सहित कई नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) : सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी फिटनेस मंत्र देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार के पान मसाला ब्रांड को लेकर हुई थी. साल 2022 में इस विज्ञापन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. बाद में अक्षय कुमार ने माफी भी मांगी थी. दरअसल, अक्षय कुमार अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं, लिहाजा पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पाद के विज्ञापन में उनका दिखना फैंस को अच्छा नहीं लगा और इसे लेकर काफी विवाद हो गया.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को विमल इलाइजी के विज्ञापन के लिए अजय देवगन और टागर श्राफ के साथ रायपुर और जयपुर से कानूनी नोटिस मिला था. विमल भी पान मसाला कंपनी है, जो माउथ फ्रेशनर के तौर पर कोटिंग इलाइची भी बनाती है. इसके विज्ञापन में अजय देवगन के साथ शाहरुख और टाइगर श्राफ भी दिखते हैं. अभिनेता पर आरोप लगा कि विज्ञापन में उनकी मौजूदगी पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पाद की ओर प्रेरित करती है. शाहरुख को फेयरनेस क्रीम Fair and Handsome में भी भ्रामक जानकारी देने को लेकर ट्रोल किया गया था.
अजय देवगन (Ajay Devgn) : बालीवुड के सिंघम माने जाने वाले अजय देवगन भी विमल इलाइची के विज्ञापन मामले में फंस गए और उन्हें भी शाहरुख के साथ कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ा. अजय देवगन पर भी आरोप है कि पान मसाला बनाने वाली कंपनी के विज्ञापन में उनकी मौजूदगी युवाओं को हानिकारक उत्पादों के सेवन के लिए प्रेरित कर सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) : राजस्थान की झालावाड़ जिला उपभोक्ता अदालत ने हाल में ही अभिनेता ऋतिक रोशन को कानूनी नोटिस जारी कर माउंटेन ड्यू जैसे शीतल पेय पदार्थ पर जवाब मांगा है. शिकायतकर्ता का कहना है कि विज्ञापन में कही जा रही लाइन ‘डर के आगे जीत है’ दावे पर खरी नहीं उतरती और यह उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा करती है. अदालत ने कंपनी को भी नोटिस जारी किया है.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) : किसी भी बात पर बहुत नापतौल पर प्रतिक्रिया करने वाले बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन भी विज्ञापन की इस कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं. साल 2025 में मुजफ्फरपुर की अदालत ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया था. तब अमिताभ मैगी के ब्रांड अंबेसडर थे और इसके प्रोडक्ट में सीमा से कहीं ज्यादा लेड यानी शीशा पाया गया था. सरकार ने इसके मानक पर कुछ सख्त प्रतिबंध भी लगाए थे.
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) : विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय पर भी साल 2015 में एक विज्ञापन को लेकर नस्लीय होने का आरोप लगाया गया था. कल्याण ज्वैलर्स के इस विज्ञापन में ऐश को कीमती गहनों के साथ बैठे हुए और उनके पीछे एक सांवले व दुबले-पतले लड़के को छतरी पकड़े हुए दिखाया गया था. इस विज्ञापन के बाद उन पर नस्लीय होने और बच्चों की गुलामी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) : साल 2021 में आलिया ने मान्यवर के एक प्रोडक्ट का विज्ञापन किया, जिसमें उन्होंने शादी के दौरान कन्यादान के बजाय कन्यामान यानी बेटी का सम्मान जैसे शब्दों पर जोर दिया. इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल कियागया और उन पर हिंदू रीति रिवाजों का अपमान करने का आरोप लगा. विज्ञापन में उनका कहना था कि कन्या को दान करने के बजाय उसका सम्मान करना चाहिए.
सलमान खान (Salman Khan) : राजश्री पान मसाला के विज्ञापन में सलमान खान बुरी तरह फंस गए और उन्हें कोटा की उपभोक्ता अदालत ने तलब कर लिया था. सलमान पर आरोप है कि वह भ्रामक विज्ञापन के जरिये युवाओं को कैंसर फैलाने वाले उत्पाद की तरफ ले जा रहे हैं. आखिर 4 लाख किलो के भाव बिकने वाली केसर 5 रुपये के पान मसाला में कैसे डाली जा सकती है. मामले की सुनवाई अभी चल रही है और फैसला आना बाकी है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



