Image Slider

Last Updated:

राजस्थान के रहने वाले सुखदेव रोजगार को लेकर काफी परेशान थे और इनको समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए, तब इनके एक दोस्त ने बहराइच जिले में फास्ट फूड बेचने की राय दी. उसके बाद इन्होंने पहले से सीखी हुई गुजरात की दाबेली को बहराइच में बनाकर लोगों को स्वाद देना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे बहराइच के लोग इस दाबेली के दीवाने हो गए और अब सुखदेव की दाबेली बनते ही चट हो जाती है.

बहराइच: खट्टा ,मीठा तीखा, नमकीन जिस डिश के बारे में हम बात कर रहे हैं यह डिश गुजरात की फेमस डिश है, जिसको मुंबई में लोग बड़े चाव से खाते हैं. दरअसल, इस डिश को दाबेली नाम से जाना जाता है जिसको कुछ खास तरीके से मूंग की दाल, आलू, सेव, मुगफली, पाव आदि सामग्री को मिला कर तैयार किया जाता है. वैसे अब इसका स्वाद आप बहराइच में भी मात्र 30 रुपये खर्च कर लें सकते हैं.

बनते ही चट हो जाती है दाबेली

राजस्थान के रहने वाले सुखदेव रोजगार को लेकर काफी परेशान थे और इनको समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए, तब इनके एक दोस्त ने बहराइच जिले में फास्ट फूड बेचने की राय दी. उसके बाद इन्होंने पहले से सीखी हुई गुजरात की दाबेली को बहराइच में बनाकर लोगों को स्वाद देना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे बहराइच के लोग इस दाबेली के दीवाने हो गए और अब सुखदेव की दाबेली बनते ही चट हो जाती है.

दाबेली बनाने का तरीका 

इस खास स्वादिष्ट फूड दाबेली को बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस इसमें कौन-कौन सी सामग्री लगती है आपको यह जानना बेहद जरूरी है, तो आईए जानते हैं. दाबेली को कैसे बनाकर किया जाता है तैयार. दाबेली गुजरात का कच्छ जिला की है, जिसकी शुरुआत यही से हुई थी. इसमें मसालेदार आलू के मिश्रण (दाबेली मसाले के साथ) को पाव (ब्रेड) के बीच भरकर बनाया जाता है, जिसे फिर मक्खन में सेंका जाता है. यह खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद का एक अद्भुत मिश्रण बन कर दाबेली के रूप में तैयार होता है.

शायद यही वजह है जो हर किसी को पसंद आता है. इसमें अनार के दाने, बारीक सेव, भुनी हुई मूंगफली और धनिया के साथ परोसा जाता है. इसे घर पर भी आप आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले मूंग की दाल में मसाले मिलाकर अच्छे से ब्वॉयल करना होता है. इसके बाद फिर हलवा नुमा इसका पेस्ट बनाकर रख लिया जाता है और फिर आलू की टिकिया और इस बने हुए खास मूंग के मसाले को पाव के बीच में रखकर ब्रेड को तवे पर मक्खन से सेक लिया जाता है. इसके बाद फिर बेसन में तली हुई मिर्ची को साथ में दिया जाता है. साथ ही पाव के ऊपर से खट्टी-मीठी चटनी नमकीन सेव डाल कर खाने के लिए तैयार कर लिया जाता है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||