Image Slider

पूर्वी जिला के न्यू अशोक नगर इलाके में एक दंपती को इस वजह से पीटा गया क्योंकि उन्होंने कुत्ते को कुत्ता कह दिया। आरोप है कि आरोपी महिला ने अपने कुत्ते से दंपती को कटवाने का प्रयास भी किया। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद दंपती घर आ गया। आरोप है कि महिला के परिजन दंपती को तलाशते हुए उनके घर पहुंचे और पति शिवम उर्फ सोनू (24) पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। शिवम के अचेत होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक शिवम परिवार के साथ हरिजन बस्ती, दल्लूपुरा में रहते हैं। तीन मार्च को वह पत्नी नजराना और डेढ़ साल की बेटी रूही के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए बाहर निकले हुए थे। वह चिंटू चिकन शॉप के पास पहुंचे तभी वहां नीलम नाम की महिला अपने कुत्ते के साथ खड़ी थी। कुत्ता दंपती पर भोंकने लगा तो शिवम ने कहा कि कुत्ते को संभालकर रखों। 

इस पर नीलम भड़क गई और कुत्ते से दंपती को कटवाने का प्रयास किया। कुत्ते के हमले से शिवम की पत्नी और बेटी जमीन पर गिरकर जख्मी हो गए। इस बीच नीलम ने अपने परिवार की बाकी महिलाओं व लोगों को बुला लिया। लोगों ने दंपती को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करवाया। शिवम पत्नी नजराना और बेटी को लेकर घर आ गया। तभी अरविंद, मनीष, प्रवीण अन्य लोगों के साथ आए और शिवम पर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए। शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||