हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और समानता का मजबूत संदेश देता है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिट इंडिया आंदोलन ने ‘मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ विषय पर तीन दिवसीय उत्सव शुरू किया है। जो दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ थीम पर 7 से 9 मार्च 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला-केंद्रित उत्सव शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन समारोह आज संपन्न हुआ।
इसमें फिटनेस सेशन, सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग, वेलनेस एक्टिविटी, लीडरशिप इंटरैक्शन और महिला-नेतृत्व वाली साइक्लिंग रैली जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जो महिलाओं की शक्ति, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सेलिब्रेट कर रही हैं।
#WATCH | Delhi: The opening ceremony for a 3-day celebration of International Women’s Day, organised by the Sports Authority of India, was held at the Jawaharlal Nehru Stadium. pic.twitter.com/jRozMA59R2
— ANI (@ANI) March 7, 2026
महिला दिवस 2026 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की वैश्विक थीम है, ‘दान से लाभ’ यानी जब आप किसी को कुछ देते हैं तो बदले में आपको भी लाभ होता है।
8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?
अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन करते हुए मार्च निकाला था। जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का एलान किया। वहीं 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल किया। परिणाम स्वरूप सम्राट निकोलस ने अपना पद त्याग दिया और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
ये देख यूरोप की महिलाओं ने भी कुछ दिन बाद 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स का समर्थन करते हुए रैलियां निकाली। इस कारण 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिला। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



